कोलकाता : 6 मार्च को तीन तलाक बिल के विरोध में महिलाओं की रैली



कोलकाता, 04 मार्च 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का पश्चिम बंगाल राज्य इकाई "इस्लाह ए मुवाशराह कमिटी" के कोलकाता स्थित कार्यालय में सभा का आयोजन किया गया व 06 मार्च 2018 को महिलाओं की विशाल रैली जो कोलकाता के रफी अहमद किदवई स्थित द मुस्लिम इंस्टीट्यूट से शुभारंभ होते हुए रानी रशमनी रोड तक की दूरी तय करेगी पर चर्चा की गयी व दिशा-निर्देश सदस्यों के बीच साझा किया गया। इस्लाह ए मुवाशराह कमिटी पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष अबु तलिब रहमानी की अध्यक्षता में व राज्य के सदस्यों की उपस्थिति में सभा का आयोजन किया गया। बता दें कि यह रैली तीन तलाक बिल के विरोध में आयोजित की जा रही है व राज्य के विभिन्न जिलों से भारी संख्या में लोगों का रैली में आने का अनुमान है।

सभा में मौलाना निमत हुसैन हबीबी, मौलाना रयसुद्दीन, मौलाना शराफत अबरार, मोहम्मद रफेय महमूद सिद्दकी, नूर जहां शकील, उज़मा आलम, डॉ• नीलम गज़ल व अन्य उपस्थित रहें।

https://www.indiainside.org/post.php?id=1928