नाग पंचमी की छुट्टी की मांग को लेकर डीएम से मिले शिक्षक नेता



उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सुलतानपुर का प्रतिनिधि मण्डल अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिला और कल दिनांक 28 जुलाई को नाग पंचमी का अवकाश घोषित करने की मांग की ।उन्हें बताया कि प्राथमिक विद्यालयों में ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे बच्चों में इस त्यौहार का विशेष महत्व होता है, विगत वर्षों में अवकाश तालिका में यह त्यौहार अंकित रहता था पर इस वर्ष नहीं अंकित है अतः आप घोषित करने का कष्ट करें। जिसपर महोदय ने कहा बीएसए को निर्देश देता हूँ। उक्त अवकाश की सूचना आपको बीएसए कार्यालय द्वारा दिया जायेगा।प्रतिनिधि मंडल में मंत्री डॉ एच बी सिंह, प्रवक्ता निज़ाम खान, राम बहादुर मिश्र, प्रशान्त पाण्डेय , मो खालिद, आशुतोष पाण्डेय, देवी पाल, मंत्री बल्दीराय शिव नारायण वर्मा, मंत्री जयसिंह पुर सुभाष तिवारी, शैलेंद्र मिश्र आदि रहे।

https://www.indiainside.org/post.php?id=194