ए डी हेल्थ का औचक निरीक्षण



@संतोष यादव सुलतानपुर। अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डा. अमर सिंह कुशवाहा बृहस्पतिवार को अचानक जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करने पहुंचे। उनके आने की सूचना से महिला व पुरूष चिकित्सालय में हड़कंप मच गया।
डा. कुशवाहा सबसे पहले इमरजेंसी का निरीक्षण किया। उसके बाद डेंगू के लिए बनाए गए वार्ड से लेकर आईसीटीसी, पैथालॉजी व समस्त ओपीडी और वार्डों की हकीकत जानी।हलाकि उन्हें सब कुछ ठीक ठाक मिला। अपर निदेशक ने पैथालॉजी में आए हुए मरीजों की जांच के नमूने आठ बजे से दो बजे तक लेने के लिए कहा। जिला चिकित्सालय के बाद अपर निदेशक ने महिला चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर सीएमएस डॉ बी बी सिंह डा. उर्मिला चौधरी को मरीजों को शासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाए मुहैया कराने के निर्देश दिए।

https://www.indiainside.org/post.php?id=195