महिला दिवस पर नेताजी भवन मेट्रो स्टेशन सिर्फ महिला संचालित



---रंजीत लुधियानवी, कोलकाता, 08 मार्च 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भवानीपुर इलाके में नेताजी भवन मेट्रो स्टेशन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन गुरुवार को पूरी तरह महिलाओं की ओर से संचालित किया गया। इस तरह यह मेट्रो स्टेशन देश का पहला ऐसा मेट्रो रेलवे बना, जहां महिला कर्मचारियों ने ही स्टेशन का कामकाज किया। इसके तहत स्टेशन सुपरीटेंडेंट से लेकर सारे काम महिला कर्मचारियों की ओर से ही किए गए। स्टेशन सुपरीटिेंडेंट ने दो शिफ्ट में काम किया जबकि बुकिंग क्लर्क से लेकर आरपीएफ कर्मचारियां सभी महिलाएं ही थी।

मालूम हो कि पहली मेट्रो कोलकाता में एस्पलानेड से लेकर भवानीपुर (नेताजी भवन) तक 24 अक्टूबर 1984 को चली थी।

https://www.indiainside.org/post.php?id=1968