हावड़ा, 11 मार्च 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
भारतीय जनता पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक एवं भाजपा जिला के उपाध्यक्ष बरुण सिन्हा के नेतृत्व में हावड़ा के आंदुल रोड स्थित वृन्दावन आर्केड में तृतीय सम्मेलन सम्पन्न हुआ। इस दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 122वें जन्मजयंती एवं स्वामी विवेकानन्द के 156वें जन्मजयंती पर विशेष परिचर्चा का आयोजन किया गया। नेताजी व देशभक्ति पर भाजपा के शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक शेखर मंडल तथा स्वामी विवेकानन्द के जीवन पर विशिष्ठ डॉक्टर व लेखक शप्तऋषि दे द्वारा परिचर्चा किया गया।
वहीं कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश राय, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरोजित साहा, हावड़ा जिला भाजपा के पर्यवेक्षक श्यामल बोस, जिला सचिव रुद्र प्रताप दास, भाजपा नेता इन्द्रदेव दुबे, बद्री नारायण सिंह, आलोक दुबे की उपस्थिति में समाज के अलग अलग क्षेत्रों में कार्यरत बुद्धिजीविओं ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में केंद्र सरकार की जन हितकारी योजनाओं पर चर्चा के साथ पिछले दिनों भारत केसरी डॉ• श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा को तोड़ने की भी निंदा की गई।
https://www.indiainside.org/post.php?id=1996