हावड़ा सिटी पुलिस के अधीन हावड़ा ट्रेफिक गार्ड के नव निर्मित 2 मंज़िले कार्यालय का शुभारम्भ व साथ साथ सेफ ड्राइव सेव लाइफ पर आधारित कार्यक्रम मध्य हावड़ा स्थित सरत सदन परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन हावड़ा ट्रेफिक गार्ड के ओसी व लोकप्रिय पुलिस अधिकारी अशोक चटोपाध्याय ने किया। सेफ ड्राइव सेव लाइफ कार्यक्रम पूर्णरूप से छात्र-छात्राओं पर आश्रित था जिसे उन्होने बखूबी निभाया। रत्नाकर नार्थ पॉइंट स्कूल, रिनेयाआन्स इंग्लिश मीडियम स्कूल, मारिया डे स्कूल, व अग्रसेन बालिका शिक्षा सदन के छात्र-छात्राओं ने गीत, नाट्य व नृत्य कला के रंगारंग कार्यक्रम के माध्यम से मातृभूमि के प्रति समर्पण, व्यवस्थित कानून का पालन व कला-संस्कृति पर प्रकाश डालते हुए वहाँ उपस्थित लोगों में जागरूकता लाने का सराहनीय प्रयास किया।
गत 24 दिसम्बर 2016 को हावड़ा ट्रेफिक गार्ड के नये कार्यालय का उदघाटन डीजी, आईजीपी, बंगाल आईपीएस सुराजीत कर पुरकायस्थ ने किया। उदघाटन कार्यक्रम का शुभारंभ शंखनाद से हुआ, ततपश्चात डीजी, आईजीपी, बंगाल आईपीएस सुराजीत कर पुरकायस्थ सहित हावड़ा नगर निगम के महापौर डा० रथीन चक्रवर्ती व हावड़ा पुलिस आयुक्त आईपीएस देवेन्द्र प्रकाश सिंह ने दीप प्रज्जवलित किया। क्रम में आधार शिला से पर्दा हटाते हुए लोकार्पण पश्चात नव निर्मित 2 मंज़िले कार्यालय के मुख्य द्वार पर बंधे फीता को काटते हुए डीजी, आईजीपी, बंगाल आईपीएस सुराजीत कर पुरकायस्थ ने उदघाटन प्रक्रिया पूरी की। कार्यक्रम दौरान उपायुक्त मुख्यालय आईपीएस डी दास, उपायुक्त उत्तर हावड़ा आईपीएस सुमनजीत राय, उपायुक्त दक्षिण हावड़ा आईपीएस आर एन बनर्जी, हावड़ा सिटी पुलिस के विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष, पदाधिकारी, हावड़ा नगर निगम में सदस्य मेयर परिषद श्यामल मित्रा, पार्षद मल्लिका राय चौधरी, विश्वजीत सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
सेफ ड्राइव सेव लाइफ पर आधारित कार्यक्रम के आखरी पड़ाव पर आयुक्त हावड़ा आईपीएस देवेन्द्र प्रकाश सिंह ने अपने वक्तव्यों में सभी छात्र-छात्राओं की कार्यक्रम में विशेष प्रस्तुति के लिए अभिनंदन किया तथा सड़क सुरक्षा पर केन्द्रित नाटक प्रस्तुति के लिए रत्नाकर नार्थ पॉइंट स्कूल के विद्यार्थियों को सराहा।
https://www.indiainside.org/post.php?id=20