मेहन्दी प्रतियोगिता आयोजित



हावड़ा, 29 जुलाई। श्रावण उत्सव 2017 के तहत पार्षद नागरिक सेवा कमिटी वार्ड संख्या 13 द्वारा मेहन्दी प्रतियोगिता पार्षद गीता राय के नेतृत्व में आयोजित हुआ जिसमें 250 महिलाओं ने भाग लिया। वहीं मुख्य 10 विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ साथ सभी प्रतियोगियों व कार्यकर्तागण को गिफ्ट हैंपर उपहार स्वरूप प्रदान किया गया।
ज्ञात हो कि प्रतियोगिता दौरान करीबन 500 लोग साक्षी बने। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी ने साथ साथ अल्प आहार का आनन्द उठाया व तत्पश्चात एक दूसरे को विदाई दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में बबिता जैन, बबिता जैन सेठी, उर्मिला चमड़िया, हंसा भट्ट, बिनीता मालपानी, प्रतिमा करनानी अहम भूमिका में रहीं।

https://www.indiainside.org/post.php?id=201