विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन



वाराणसी, 12 मार्च 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़

● प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

● उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे

● प्रधानमंत्री ने वाराणसी और पटना के बीच ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया

● विभिन्‍न विकास परियोजनाओं की शुरूआत की, वाराणसी में जन सभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वाराणसी में मडुआडीह रेलवे स्‍टेशन और पटना के बीच एक ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्‍होंने विभिन्‍न विकास परियोजनाओं की शुरूआत की और वाराणसी में डीएलडब्‍ल्‍यू ग्राउंड्स पर एक जनसभा को संबोधित किया।

उन्‍होंने फ्रांस के राष्‍ट्रपति एमैनुअल मैक्रॉं का गर्मजोशी से स्‍वागत करने के लिए काशी की जनता को बधाई दी। उन्‍होंने कहा कि सरकार डीएलडब्‍ल्‍यू के विकास और उसके उन्‍नयन के लिए प्रतिबद्ध है, जो वाराणसी के औद्योगिक विकास का प्रतीक है।

उन्‍होंने आवास के क्षेत्र में तथा और लोगों को आवास की सुविधा सुनिश्‍चित करने के लिए राज्‍य सरकार के प्रयासों की सराहना की।

उन्‍होंने विभिन्‍न प्रकार के ‘कचरे से सम्‍पदा’ की पहलों पर लगाई गई प्रदर्शनी की सराहना की।

उन्‍होंने कहा कि वाराणसी में पर्यटन की काफी संभावना है और शहर को स्‍वच्‍छ रखने के लिए सभी प्रयास किए जाने चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में घोषित आयुष्‍मान भारत योजना से स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र में जबर्दस्‍त बदलाव आएगा। इससे गरीबों को गुणवत्‍तापूर्ण स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी।

प्रधानमंत्री ने योजनाओं के बेहतर कार्यान्‍वयन के लिए उत्‍तर प्रदेश की सरकार को बधाई दी।

https://www.indiainside.org/post.php?id=2014