प्रधानमंत्री ने सुकमा हमले में शहीद सीआरपीएफ के बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि दी



नई दिल्ली, 13 मार्च 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सुकमा, छत्‍तीसगढ़ हमले में शहीद सीआरपीएफ के बहादुर जवानों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

प्रधानमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘’भारत सीआरपीएफ के उन बहादुर जवानों को नमन करता है, जो सुकमा, छत्‍तीसगढ़ में शहीद हुए। मेरी इन बहादुर जवानों के परिजनों और मित्रों के साथ पूरी संवेदना है। दु:ख की इस घड़ी में राष्‍ट्र उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

https://www.indiainside.org/post.php?id=2025