प्रधानमंत्री ने प्रोफेसर स्टीफन हॉकिंग के निधन पर शोक व्यक्त किया



नई दिल्ली, 14 मार्च 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रोफेसर स्‍टीफन हॉकिंग के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है।

प्रधानमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा, “प्रोफेसर स्‍टीफन हॉकिंग एक महान वैज्ञानिक और शिक्षाविद् थे। उनका धैर्य और दृढ़ता समूचे विश्‍व में लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत थी। श्री हॉकिंग का जाना दुखद है। उनके कार्यों ने हमारी दुनिया को बेहतर बनाने में बड़ा योगदान दिया। मैं उनकी आत्‍मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।”

https://www.indiainside.org/post.php?id=2031