• काशी शत विभूति चित्र की उत्तराखंड में धमक
• हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज की जयंती पर सीएम भी सम्मानित
• माता मंगला गौरी को महारानी लक्ष्मीबाई सम्मान
वाराणसी। संकटमोचन फाउंडेशन की अनोखी पहल चारो दिशाओं में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है इसी क्रम में रविवार को संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो० विश्वम्भर नाथ मिश्र के निर्देशन में पत्रकार हरेन्द्र शुक्ल ने यह काशी की अनोखी वीर गाथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को भेंट की जब यह अनोखी और खुद में अद्भुत शत विभूति चित्र उतराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को पत्रकार हरेन्द्र शुक्ल ने भेट की तो उन्होने संकटमोचन मंदिर के महंत को इस नेक कार्य के लिए बधाई दी और काशी शत् विभूति चित्र को अपने कार्यालय में लगवाने का निर्देश दिया। इसी क्रम में काशी शत् विभूति चित्र को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट को भेंट किया गया जिससे उनको जिज्ञासा हुई और उन्होंने वाराणसी के संकटमोचन मंदिर आने की इच्छा प्रकट की। इसी क्रम में हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले महाराज जी के जन्मदिवस समारोह में भोले महाराज जी एवं माता मंगला गौरी जी को भी काशी शत् विभूति चित्र भेंट की गई और सहर्ष उन्होंने इन महान विभूतियो के बारे में जानने की इच्छा जाहिर की और अंजनेय तीर्थ के महंत का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर ' सुबह- ए - बनारस (काशी) की ओर से हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला गौरी जी को "महारानी लक्ष्मीबाई" सम्मान से सम्मानित किया गया। आपको बताते चले कि यह काशी के शत महान विभूतियो की चित्र है जिसे आनंदवन आर्ट्स ग्रुप के सदस्यों ने इस वर्ष छ: दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय संकटमोचन संगीत समारोह के दौरान चित्रित किया है।
https://www.indiainside.org/post.php?id=205