गोलीकाण्ड में शामिल 4 अभियुक्त गिरफ्तार और कई फरार...



* थाना- कोतवाली नगर क्षेत्र में हुए सनसनी खेज गोली बारी काण्ड का खुलासा
*चार नफर अभियुक्त गिरफ्तार
* घटना में प्रयुक्त तमंचा व खोखा कारतूस व दो मोटरसाईकिल बरामद

डा• राकेश पाण्डेय, बहराइच, 01 अगस्त। गत 28 जुलाई को शाम करीब 6.30 बजे थाना कोतवाली नगर के मोहल्ला कानूनगोपुरा दक्षिणी में गोविन्द पाण्डेय पुत्र प्रभाकर पाण्डेय जो कि अपने चाचा के घर के सामने बैठा था को गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया गया। जिसके सम्बन्ध में मु•अ•सं 1377/17 धारा 147/148/149/504/506/307 भा•द•वि• व 7 सी•एल•ए• एक्ट का अभियोग थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत किया गया।

उक्त अभियोग के खुलासे का व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी का सख्त निर्देश सुनील कुमार सक्सेना पुलिस अधीक्षक,बहराइच ने संजय कुमार दूबे थानाध्यक्ष दरगाह शरीफ व राम अवतार सिंह यादव प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर को दिया था। उक्त निर्देश के अनुक्रम में कमलेश दीक्षित अपर पुलिस अधीक्षक नगर व सिद्धार्थ तोमर क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में आज दिनांक 01 अगस्त को समय 4.50 बजे रोडवेज से चार नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त असलहे को बरामद किया गया तथा घटना में प्रयुक्त दो अदद मोटरसाईकिल को भी अभियुक्तों के कब्जे से बरामद किया गया।

नाम पता गिरफ्तार शुदा अभियुक्तः-
1. राकिब पुत्र राशिद नि• कानूनगोपुरा दक्षिणी थाना को• नगर जिला- बहराइच
2. शादान पुत्र मो• इरफान नि• नाजिरपुरा थाना को• नगर जिला- बहराइच
3. अब्बास पुत्र एजाज अली नि• अकबरपुरा थाना को• नगर जिला- बहराइच
4. अकील पुत्र शकील अकबरपुरा थाना को• नगर जिला- बहराइच

नाम पता वांछित अभियुक्त
1. अनुराग सिंह उर्फ अन्नू पुत्र केपी सिंह नि• सत्तीकुआ थाना को• नगर बहराइच
2. हसीब पुत्र नफीस नि• सत्तीकुआ थाना को• नगर बहराइच
3. छोटकऊ उर्फ चांदबाबू पुत्र नफीस नि• सत्तीकुआ थाना को• नगर बहराइच
4. चुनऊ पुत्र नफीस नि• सत्तीकुआ थाना को• नगर बहराइच

बरामदगीः-
1.एक अदद तमंचा मय खोखा कारतूस 315 बोर (घटना में प्रयुक्त हथियार)
2.घटना में प्रयुक्त दो अदद मोटरसाईकिल

घटना का उद्देश्यः- दिनांक 28/07/017 को दिन में महराज सिंह इण्टर कालेज के मैदान में क्रिकेट खेलने को लेकर अन्नू सिंह के साले के लडके अरुणेन्द्र उर्फ अर्पित सिंह व घायल गोविन्द पाण्डेय में विवाद हो गया तो गोविन्द पाण्डेय ने अर्पित को पीट दिया तो उसने अपने घर पर जाकर वताया व अन्नू सिंह को फोन पर बताया फिर अन्नू सिंह ने फोन कर हसीब को क्रिकेट के मैदान में भेजा वहां पर घायल गोविन्द पाण्डेय व उनके साथियों ने उसको पीट दिया फिर अन्नू सिंह आकर सभी अभियुक्त गणों को एकत्रित कर असलहों से व डण्डों, हाकी आदि से लेस होकर गोविन्द पाण्डेय के मोहल्ले में चढाई कर समय करीब 18.30 बजे हसीब ने गोविन्द पाण्डेय को गोली मार दिया ।

गिरफ्तारी टीम – थाना दरगाह शरीफ बहराइच
1.संजय कुमार दूबे थानाध्यक्ष दरगाह शरीफ बहराइच
2.का• जितेन्द्र गुप्ता थाना दरगाह शरीफ बहराइच
3.का• अखिलेश राय थाना दरगाह शरीफ बहराइच
4. का• सैय्यद इरफान अहमद थाना दरगाह शरीफ बहराइच
5. का• बीरपाल यादव थाना दरगाह शरीफ बहराइच
6. का• मधुकर अवस्थी थाना दरगाह शरीफ बहराइच
7.का• अवनीश विक्रम सिंह थाना कोतवाली नानपारा बहराइच
8. का• आशीष जायसवाल सर्विलांस सेल
गिरफ्तारी टीम – थाना को• नगर बहराइच
1. निरीक्षक राम अवतार सिंह यादव थाना को• नगर
2. उ•नि• शम्भू सिंह थाना को• नगर
3. का• अंजनी यादव थाना को• नगर
4. का• दयाशंकर चौहान थाना को• नगर
5. का• सूरज कुमार थाना को• नगर
6. का• ओम प्रकाश यादव थाना को• नगर

https://www.indiainside.org/post.php?id=206