भारतीय संस्कृति संवर्धन समिति नें नववर्ष उत्सव मनाया



कोलकाता, 18 मार्च 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2075 के शुभ अवसर पर भारतीय संस्कृति संवर्धन समिति द्वारा कोलकाता के जोड़ाबागान से एक भव्य शोभायात्रा निकाला गया। इस भव्य शोभायात्रा में राम दरबार एवम् विभिन्न महापुरुषों की झांकियों को दर्शाया गया था।

शोभायात्रा में महानगर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों सहित हजारों की संख्या में कोलकाता के विभिन्न क्षेत्रों से लोग सम्मिलित हुए।

महानगर की संस्कृत प्रचार समिति, गौड़ीया मिशन, कान्यकुम्बज सभा, अग्रवाल परिणय सूत्र सहित अनेक संस्थाएं शोभायात्रा में शामिल हुई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी प्रभुदयाल चौधरी नें की। वहीं हरिकशन राठी, प्रदीप अग्रवाल, रन्तिदेव सेनगुप्ता, नरहरि दास, सुबीर पोद्दार, किशन किल्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।।मुख्य वक्ता विद्युत मुखर्जी नें कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को अपनी संस्कृति का महत्व समझाते हुए नववर्ष को उत्सव के रूप में मनाने का आग्रह किया।

शोभायात्रा के पश्चात भूतनाथ गंगा घाट पर माँ गंगा की भव्य आरती का आयोजन निर्मल गंगा चेतना मंच द्वारा आयोजित किया गया जिसमें कुसुम मोदी और नीलिमा सिन्हा नें अहम भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संजय मण्डल, शैलेश बागड़, ब्रजेश बागड़ी, ब्रजेश झा, अनिता बुबना, ब्रजेश राठी, दिनेश रतेरिया, शिव कुमार सोनकर, सत्यप्रकाश पाण्डेय, रोहित शर्मा, सिमरन तिवारी, राजू लाट, महेश केड़ीया, लक्ष्मीनारायण ओझा, कमलेश सिंह, प्रमोद दुबे, सुजीता साव, सन्नी सिंह, सचिन सिंह, श्वेता सिन्हा, पूर्णीमा चक्रवर्ती, रौशन हलवाई, आकाश मिश्रा, प्रीति सेठिया, नीकिता माली, मुकुंद दुबे, दीपक राय, कौशिक घोष, चंदन सिंह सहित अनेक कार्यकर्ताओं नें अथक परिश्रम किया। समस्त जानकारी संस्था के सदस्य प्रकाश किला ने दी।

https://www.indiainside.org/post.php?id=2070