भारतीय नव वर्ष पर उत्तर हावड़ा में शोभायात्रा



हावड़ा, 18 मार्च 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भारतीय नव वर्ष के पावन अवसर पर रविवार संध्या 4 बजे से उत्तर हावड़ा स्थित गुरुद्वार सिख संगत के सामने से भारतीय संस्कृति संवर्धन समिति की हावड़ा शाखा द्वारा एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गयी जिसमें बैंड बाजों सहित दर्जनों मनमोहक झांकिया देखी गयी। वहीं कई संगठनो ने हिस्सा लेकर इस शोभायात्रा को भव्य रूप दिया।

गौड़ीय मठ के दर्जनों सदस्यों ने सड़कों पर हरे राम हरे कृष्ण का कीर्तन किया साथ साथ श्याम सहारा परिवार की ओर से भजन मंडली, हावड़ा कमल संघ, संपर्क हावड़ा, सलकिया नव चेतना क्लब शिव चर्चा मंडली, उत्तर हावड़ा जैन तेरापंथ महिला मंडल भी झांकिया का हिस्सा रहे।

शोभायात्रा डबसन रोड, डॉ• अबानी दत्ता रोड, जी• टी• रोड, सलकिया चौरास्ता, श्री अरबिंदो रोड, बाँधाघाट होते हुए नया मंदिर तक निकाली गयी।

बता दें कि नया मन्दिर के गंगा घाट पर निमातृ हावड़ा की बबिता जैन, कुसुम मोदी, दुर्गावती सिंह, आशा अग्रवाल, बबिता जैन सेठी नीलिमा सिन्हा, गीता त्रिवेदी, इंदु सिंह द्वारा गंगा आरती प्रतुति के साथ इस शोभायात्रा को विराम दिया गया। वहीं शोभायात्रा दौरान पूरे मार्ग में लोगों ने पुष्प वृष्टि सहित जलछत्र का आयोजन किया गया। नया मन्दिर परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में समाजसेवी इंद्र सेन जिंदल, बसंत गोयनका, मनोज जायसवाल, मनोज अग्रवाल, विनोद जयसवाल, उमेश राय, मनोज पांडेय, अशोक जयसवाल, हावड़ा नगर निगम के वार्ड संख्या 13 से पार्षद गीता राय को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफलता के पड़ाव तक पहुँचाने में सुरेंद्र जैन, विशाल जयसवाल, राजेश राय, बिनोद जयसवाल, आनन्द सोनकर, ओम प्रकाश सिंह, सुपरांत बर्मन ने प्रमुख भूमिका निभाया।

https://www.indiainside.org/post.php?id=2077