कोलकाता, 19 मार्च 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
अब्दुल वाहिद शेख द्वारा लिखी गयी पुस्तक "बेगुनाह कैदी" का लोकार्पण आज कोलकाता के द मुस्लिम इंस्टीट्यूट स्थित सभागार में हुआ। मुस्लिम इंस्टीट्यूट के लाइब्रेरी सब कमिटी द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व आईएएस अधिकारी जाहिद महमूद ने किया। वहीं मुस्लिम इंस्टीट्यूट के महासचिव व पूर्व एसीपी (कोलकाता पुलिस) निसार अहमद, अब्दुल वाहिद शेख, समाजसेवी महमूद आलम, खिलाफत कमिटी के कोलकाता अध्यक्ष शकीर रनदेरियन अतिथि रूप उपस्थित रहें। कार्यक्रम के संयोजक लाइब्रेरी कमिटी के सचिव मोहम्मद नुरूद्दीन व संचालन लाइब्रेरी कमिटी के मोहम्मद रफेय ने किया।
अब्दुल वाहिद शेख की पुस्तक में मुम्बई ब्लास्ट से संबंधित जिक्र हैं। उन्होंने जिक्र किया कि किस प्रकार बेगुनाह लोगों को षड़यंत्र कर झूठे आरोपों में फसाया जाता है। वहीं उन्होंने ममता बनर्जी सहित प्रत्येक लोगों से समर्थन मांगा व अपील कि बेगुनाह लोग जैसे मोहम्मद माजीद को जल्द से जल्द छोड़ा जाए।
https://www.indiainside.org/post.php?id=2091