खबरें विशेष : भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण



21 मार्च 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

(●) एनएचएआई ने केरल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर आरओबी परियोजना के लिए ठेका दिया

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने ईपीसी मोड पर 81 करोड़ रुपये की कुल पूंजीगत लागत से केरल में एनएच-17 (नया एनएच-66) के नीलेश्वरम (पल्लीकारा रेलवे गेट) के निकट 0.780 किलोमीटर लम्बे चार लेन वाले आरओबी के विकास के लिए मेसर्स ईकेके इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को अनुबंध पत्र (एलओए) जारी कर दिया है।

कासरगोड जिले के पल्लीकारा (नीलेश्वर) में स्थित मौजूदा समपार (लेवल क्रॉसिंग) संख्या 269 व्यस्ततम लेवल क्रॉसिंग है और प्रति दिन इस लेवल क्रॉसिंग के जरिए लगभग 35 रेलगाड़ियां गुजरती हैं, इसलिए संबंधित गेट को अक्सर बंद करना पड़ता है, जिससे आम जनता को भारी कठनाई होती है। पल्लीकारा (नीलेश्वर) में आरओबी के बन जाने से यातायात की भीड़-भाड़ से बचना संभव होगा और यातायात का सुगम एवं सुरक्षित प्रवाह सुनिश्चित होगा, जिससे सुरक्षा पहलू बेहतर होगा।


(●) एनएचएआई ने कर्नाटक में एनएच-275 के बेंगलुरू-मैसूर खंड के लिए ठेका दिया

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने हाईब्रिड वार्षिकी मोड पर कर्नाटक में निम्नलिखित राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के विकास के लिए अनुबंध पत्र (एलओए) जारी किया हैः

एनएच संख्या
खंड
लम्बाई
कुल पूंजीगत लागत
रियायत प्राप्तकर्ता का नाम

एनएच -275
18.000 किलोमीटर से 74.200 किलोमीटर तक के बेंगलुरू-निदागट्टा खंड को छह लेन में तब्दील करना
56.200 किलोमीटर
3447.335 करोड़ रुपये
मेसर्स दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड

एनएच -275
74.20 किलोमीटर से 35.304 किलोमीटर तक के निदागट्टा-मैसूर खंड को छह लेन में तब्दील करना
61.104 किलोमीटर
2765.43 करोड़ रुपये
मेसर्स दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड

समूचे राजमार्ग को एक पूर्ण पहुंच वाली नियंत्रित सुविधा के रूप में निर्दिष्ट किया गया है, जिसमें इसकी पूरी लम्बाई के दोनों ही ओर सर्विस रोड का प्रावधान है। भीड़-भाड़ वाले निम्नलिखित शहरों के लिए बाईपास प्रस्तावित हैं-

शहर का नाम
बाईपास की लम्बाई

बिदादी
6.994 किलोमीटर

रमनगारा एवं चन्नापतन
22.35 किलोमीटर

मादुर
4.459 किलोमीटर

मांड्या
10.04 किलोमीटर

श्रीरंगपतन
8.194 किलोमीटर


(●) एनएचएआई ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में एनएच-45ए के विल्लुपुरम-पुडुचेरी-पूंदीयनकुप्पम-सतनाथपुरम खंड के लिए ठेका दिया

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने भारतमाला परियोजना के चरण-1 के तहत हाईब्रिड वार्षिकी मोड पर तमिलनाडु और पुडुचेरी में निम्नलिखित राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के विकास के लिए अनुबंध पत्र जारी किया हैः

एनएच संख्या
खंड
लम्बाई
कुल पूंजीगत लागत (रुपये में)
रियायत प्राप्तकर्ता का नाम

45ए
0.000 किलोमीटर से 29.000 किलोमीटर तक एनएच 45ए (नया एनएच 32) के विल्लुपुरम-पुडुचेरी खंड को चार लेन में तब्दील करना (डिजाइन चेनेज) (पैकेज-I)
29.00 किलोमीटर
998.70 करोड़
मेसर्स ओरियंटल स्ट्रक्चरल इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड

45ए
29.000 किलोमीटर से 67.000किलोमीटर तक एनएच 45ए (नया एनएच 32) के पुडुचेरी-पूंदीयनकुप्पम खंड को चार लेन में तब्दील करना (डिजाइन चेनेज) (पैकेज-II)
38.00 किलोमीटर
1294.47 करोड़
मेसर्स आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड. मेसर्स मॉडर्न रोड मेकर्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ संयुक्त उद्यम

45ए
67.000 किलोमीटर से 123.8किलोमीटर तक एनएच 45ए (नया एनएच 32) के पूंदीयनकुप्पम-सतनाथपुरम खंड को चार लेन में तब्दील करना (डिजाइन चेनेज) (पैकेज-III)
56.80 किलोमीटर
2153.39 करोड़
मेसर्स आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड-मॉडर्न रोड मेकर्स प्राइवेट लिमिटेड (संयुक्त उद्यम)


(●) एनएचएआई ने इम्फाल में आयोजित 105वीं इंडियन साइंस कांग्रेस में सर्वोत्तम डिजाइन मंडप पुरस्कार प्राप्त किया

16-20 मार्च, 2018 के दौरान इम्फाल में आयोजित 105वीं इंडियन साइंस कांग्रेस- प्राइड ऑफ इंडिया एक्सपो में एनएचएआई मंडप को सर्वोत्तम डिजाइन मंडप घोषित किया गया है। यह पुरस्कार मणिपुर की राज्यपाल डॉ• नजमा हेपतुल्ला ने प्रदान किया।

एनएचएआई ने अपनी परियोजनाओं एवं अन्य पहलों जैसे कि इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह, सड़क के किनारे सुविधाओं, स्वच्छ भारत अभियान, सड़क सुरक्षा इत्यादि को दर्शाने के लिए एक प्रदर्शनी स्टॉल लगाया था। इस स्टॉल पर बड़ी संख्या में आगंतुक आए, जिनमें उपर्युक्त सम्मेलन में शिरकत करने के लिए देश भर से आए प्रतिनिधि/वैज्ञानिक, स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थी और अन्य स्थानीय आगंतुक भी शामिल थे।

इसके अलावा 09-13 मार्च, 2018 के दौरान पटना के गांधी मैदान में आयोजित ‘डेस्टिनेशन बिहार एक्सपो 2018’ में लगाए गए एनएचएआई के प्रदर्शनी स्टॉल को ‘सरकारी क्षेत्र श्रेणी’ में तीसरी रैंकिंग प्रदान की गई थी। इस प्रदर्शनी को बिहार उद्योग संघ और बिहार सरकार के उद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था।

https://www.indiainside.org/post.php?id=2112