---हरेन्द्र शुक्ला, वाराणसी , 23 मार्च 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
● बीएचयू में रासेयो शिविर के दूसरे दिन जल संरक्षण अभियान
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से सुन्दरबगिया में आयोजित शिविर का दूसरा दिन विश्व जल दिवस पर केंद्रित रहा। शिविर में स्वयंसेवकों ने डॉक्यूमेंट्री "हूस वाटर" दिखाया गया जो जल संकट, कम्युनिटी पार्टिसिपेशन और सरकार एवं ग्रामवासियों के मध्य विवाद पर केंद्रित थी। जल संरक्षण के लिए स्वयंसेवकों ने स्वरचित पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि लाला लाजपतराय पाठशाला के प्रभारी अवधेश श्रीवास्तव ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण जल संकट पैदा हो रहा है। जल संकट को दूर करने के लिए पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है। श्री श्रीवास्तव ने स्वयंसेवकों को बधाई दी और कार्यक्रम अधिकारी डॉ• नेहा पाण्डेय के प्रयास की सराहना करते हुये उन्होंने पाठशाला के गौरवमयी इतिहास पर प्रकाश डाला और इसके निर्माण में स्वयंसेवकों की भूमिका को रेखांकित किया।
कार्यक्रम अधिकारी डा• नेहा पाण्डेय ने सामाजिक सरोकारों को लेकर आयोजित राष्ट्रीय सेंवा योजना के अभियान को विस्तार से बताया। इस अवसर पर भानु, अंकुश, प्रीतम और रमेश ने भी जल के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किया।
https://www.indiainside.org/post.php?id=2135