बारह हजार का इनामी आया पुलिस कस्टडी में।



बारह हजार का इनामी आया पुलिस कस्टडी में।
वाराणसी। कानून के लम्बे हाथ होने के दावे को वाराणसी पुलिस ने आखिर सच साबित कर दिया। चार साल पहले रोहनियॉ थाने से पुलिस को चकमा देकर फरार हुए बारह हजार के इनामी को रोहनियॉ पुलिस ने भदवर गॉव के पास हाईवे से गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2013 में धारा 8/20 एनडीपीएस के तहत पकड़ा गया रामजतन रोहनियॉ थाना परिसर से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। शुरूआत में उसपर 5 हजार का और बाद के वर्षों में 12 हजार का इनाम रखा गया था। बताया जाता है कि पुलिस से बचने के लिए वह विभिंन जिलों और प्रदेशों में मजदूरी तथा रिक्सा चलाने का काम करता था।
इस मामले में सिपाही पर दर्ज है केस।
ज्ञात हो रामजतन के फरार होने के बाद तत्कालीन संतरी शीतकुमार के खिलाफ न्यायालय में आज भी एक केस विचाराधीन है। वर्तमान में शीत कुमार पहड़िया चौकी पर तैनात है। अपने उपर लगे कलंक को धोने के लिए वह लगातार रामजतन की टोह में लगे रहे, आखिर सफलता मिल ही गयी। इनामिया अपराधी को पकड़ने वाली टीम को एसएसपी रामकृष्ण भारद्वाज ने नगद इनाम प्रदान किया।

https://www.indiainside.org/post.php?id=215