बाबर के वंशज ने कहा अयोध्या में रामजी का मन्दिर बने



---संजय पाठक, वाराणसी, 25 मार्च 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● एन•जी•ओ• को निर्णय का अधिकार नहीं

● मंदिर मामले का निर्णय हम करेंगे

● देश में अमन होने के लिए स्वाभिमान होना जरूरी

शास्त्री घाट पर राम मन्दिर निर्माण को लेकर चल रहे राम कथा श्रावकों के बीच एक ऐसे शख्स ने दस्तक दी जो सभी के लिए चर्चा का विषय बना रहा। बता दें कि शनिवार 24 मार्च को राम कथा में बहादुर शाह जफर के वंशज प्रिंस याकूब हबीबुद्दिनस तुसी की उपस्थिति देख कथा सुन रहे भक्त आश्चर्य चकित हो गए। प्रिंस कार्यक्रम स्थल पहुँचे, श्री राम को नमन किया और वहां बैठ कथा सुने।

● एन•जी•ओ• को निर्णय का अधिकार नहीं

कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से उन्होंने बोला कि मैं बाबर का वंशज हूँ और मैंने उस नाते यह निर्णय लिया है कि राम जन्म भूमि का विवाद जल्द से सुलझ जाए। उस स्थान पर राम लला के मन्दिर का ही निर्माण हो। ये मेरी दिली ख्वाइस है। प्रिंस याकूब ने मुस्लिम पर्सनल लॉ• बोर्ड और वक़्फ़ बोर्ड पर जमकर निशाना साधा। जुबानी हमला करते हुए उन्होंने बोला कि यह मात्र एक एन•जी•ओ• है। इनकी क्या हैशियत है कि ये ऐसे मामलों में फैसला ले सकें। मुस्लिम पर्सनल लॉ• की कोई अहमियत नहीं है।

● मंदिर मामले का निर्णय हम करेंगे

मुस्लिम लॉ• बोर्ड पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वक़्फ़ बोर्ड एक इदारा (संस्था) है। इनकी कोई प्रॉपर्टी नहीं है इसलिए उस स्थान पर क्या होना चाहिए उसका निर्णय हम करेंगे वो संस्था नहीं। बाबर का वंशज होने के नाते उस स्थल पर रामलला का मंदिर बनवाने के पक्ष में मैं हूँ। इस्लाम के मुताबिक़ उस स्थान पर नामज नहीं पढ़ा जा सकता है। वो कहते हैं मस्जिद बनवाएंगे। कुछ राजनेता अपनी राजनीतिक रोटीयां सेकने और वोट बैंक के लिए वहां मंदिर नहीं बनने देना चाहते और बयानबाजी करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि हम अमन-शांति चाहने वाले इन्शान है। देश की 80 प्रतिशत जनता भी यही चाहती कि देश में हर वक्त अमन-चैन बना रहे। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हजारों मस्जिद में ताले बन्द पड़े हैं। संस्था को उनको खुलवाना चाहिए ना कि नई मस्जिद बनवाने के लिए राजनीति करनी चाहिए।

● देश मे अमन होने के लिए स्वाभिमान होना जरूरी : संघ प्रचारक

वहीं राम कथा में पहुँचे संघ प्रचारक मुरारी दास ने कहा कि देश मे अमन होने के लिए स्वाभिमान होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हिन्दू और मुस्लमान को लड़ाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन हिन्दुस्तान में मुस्लमान सचेत हो गया है। वह सच के साथ खड़ा होगा। उन्होंने बोला कि अयोध्या में राम मंदिर बने जिससे देश में अमन–चैन बना रहे। इसी को लेकर काशी से राम मन्दिर निर्माण के लिए एक मुहीम प्रारंभ की जा रही है। सभी धर्म के लोगों को सोचना चाहिए कि राम मन्दिर वहां था तो मन्दिर वहीं बने।

https://www.indiainside.org/post.php?id=2156