* बहला फुसला कर वैश्यावृत्ती को ले जाई जा रही एक लड़की बरामद
* 38000 रुपये के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार ।
डा• राकेश पाण्डेय, बहराइच, 04 अगस्त। पुलिस अधीक्षक बहराइच सुनील सक्सेना द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 03 अगस्त को टिकोरामोड़ पर उ•नि• ब्रह्मानन्द सिंह को दौराने चेकिंग मुखबिर खास से सूचना मिली कि कुछ महिला व पुरुष नई बस्ती गजपतिपुर निकट लैज़र रिसोर्ट के पास दो नाबालिग लड़कियों को बिहार प्रांत से बहला फुसलाकर ले आये हैं तथा उन लड़कियों को अन्य व्यक्ति से आयुक्त सम्भोग करने के लिए बिबस करने का कार्य कर रहे हैं, यह लोग इन लड़कियों को वेश्यावृत्ति के लिए बेचने के उद्देश्य से ग्राहक को बुलाये हैं तथा खरीदने बाले व्यक्ति तथा दलाल जो खरीद फरोख्त में अपनी भूमिका निभा रहे हैं सभी लोग मौजूद हैं। इस सूचना पर उपरोक्त स्थान पर दबिस देकर मकान के बरामदे में बैठे व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। मौके पर बरामद नाबालिक लड़की जिसने अपना नाम आरती पुत्री अखिलेश्वर प्रसाद निवासी ग्राम वारौली थाना बरौली जिला गोपालगंज राज्य बिहार उम्र करीब 15 वर्ष बताया कि मेरे साथ एक लड़की और थी जो अपना नाम किरन बता रही थी, हम दोनो को निशा, शिवकुमारी व अशोक ने दो आदमी आये थे एक का नाम भसाली ले रहे थे दूसरे का नाम नहीं ले रहे थे दूसरे वाले व्यक्ति के हाथ किरन को जबरदस्ती बेच दिया और किरन का हाथ भसाली व दूसरे व्यक्ति के हाथ में पकड़ा दिया किरन काफी रो रही थी और कह रही थी कि मुझे मेरे घर भेज दो। अभियुक्त अशोक से कड़ाई से पूछताछ किया गया तो बताया कि किरन को मैंने २२ हजार में बेचा है 10 हजार रुपया भसाली मिश्रा पुत्र हरिश्चंद्र मिश्रा निवासी रेहुआ मंसूर थाना हरदी ने दलाली करने के कारण ले लिया तथा आरती को हम लोगो ने बबिता के हाथ 25 हजार रूपये में सौदा तय किया था कि आप लोगो ने आकर पकड़ लिया।
उक्त के संदर्भ में थाना को• देहात में मु•अ•सं• 1578/17 धारा 363,366(क),372,373 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम पताः-
1- निशा पत्नी सोनू सिंह निवाशी प्रभुनाथ नगर थाना गुदडी टाउन जिला छपरा राज्य बिहार उम्र 37 बर्ष
2- नाम शिव कुमारी पत्नी लक्षमन निवासी नई बस्ती दा• गजपतिपुर थाना कोतवाली देहात बहराइच उम्र 50 वर्ष
3- बबिता पत्नी विश्राम निवासी गुलहरिया थाना पयागपुर जनपद बहराइच उम्र 42 वर्ष
4- चौथे ने अपना नाम अशोक कुमार पुत्र रामखेलावन निवासी नयी बस्ती दा• गजपति पुर थाना कोतवाली देहात उम्र 38 वर्ष
बरामदगीः- 04 अभियुक्त जिनके पास से जामातलाशी लेने पर 38000 रुपये , 04 अदद मोबाईल फोन बरामद हुआ ।
गिरफ्तारी टीम –
1- निरी• मंजू पाण्डेय महिला थाना जनपद बहराइच ,
2- उ•नि• ब्रह्मानन्द सिंह थाना को• देहात ,
3- का• शैलेन्द्र कुमार यादव को• देहात जनपद बहराइच,
4- का• सत्य नारायण गिरी को• देहात जनपद बहराइच,
5-म•का• शीलू पाल महिला थाना जनपद बहराइच,
6- म•का• राजकुमारी महिला थाना जनपद बहराइच,
7- म•का• सोना देवी महिला थाना जनपद बहराइच,
8-म•का• पवन रेखा महिला थाना जनपद बहराइच,
9- म•का• शोभा वर्मा महिला थाना जनपद बहराइच
https://www.indiainside.org/post.php?id=217