लखनऊ, 28 मार्च 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
सीतापुर जिले के निर्भय द्विवेदी उतर प्रदेश ब्राह्मण महासभा संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए है। प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को जानकारी देकर अध्यक्ष उतर प्रदेश ब्राह्मण महासभा अंशू शर्मा ने इस पद की पुष्टि की है।
वहीं लखनऊ में उतर प्रदेश ब्राह्मण महासभा की बैठक में उतर प्रदेश ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अंशू शर्मा ने कहा कि ब्राहमणों का सम्मान भाजपा में हैं। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने व उतर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने किसी भी जाति के साथ भेदभाव नहीं किया है अपितु जाति व धर्म से ऊपर उठकर सिर्फ सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ सभी को आगे बढ़ाने का कार्य किया हैं। किसी भी सरकार ने जो पहले रही, उन्होंने सिर्फ ब्राह्मण समाज को छलने का कार्य किया हैं। साथ साथ अंशू शर्मा ने सभी ब्राह्मण समाज के लोगो से निवेदन किया कि 2019 में हम सब किसी के बहकावे में ना आकर भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को उतर प्रदेश ब्राह्मण महासभा के बैनर तले जन जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।
https://www.indiainside.org/post.php?id=2188