कोलकाता, गत 5 जनवरी 2017 को प्रगतिशील हौकर यूनियन कोलकाता व कैजुवल एंड कांट्रैक्ट लेबर यूनियन द्वारा नोटबंदी पर विरोध के साथ साथ उत्तर कोलकाता से तृणमूल सांसद सुदीप बंधोपाध्याय की गिरफ्तारी पर प्रतिवाद में एक विशाल जुलूस निकाला गया। पोस्ता गांगुली लेन स्थित श्रमिक भवन से निकाला गया जुलूस उत्तर कोलकाता के विभिन्न रास्तों से कॉलेज स्कवेर होते हुए धर्मुतल्ला (एसप्लानेड) पहुँचा। जहां पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाया गया। बंगाल राज्य की मुख्यमंत्री, तृणमूल नेत्री ममता बनर्जी के आह्वान पर, प्रदीप बनर्जी के निर्देश पर जुलूस का नेतृत्व कोलकाता यूनिट के महासचिव मुन्ना बाजपेयी व उपाध्यक्ष उत्तर कोलकाता सचिन त्रिपाठी ने किया। इस दौरान तृणमूल नेता बैदयों दा, राजेश सिन्हा, कमल बनर्जी, आशु जिंदल, शक्ति प्रताप सिंह, प्रमोद तिवारी, रवि ओझा, रोहित जयसवाल उपस्थित दिखें। जुलूस में उपस्थित बबलू सोनकर, टिंकू सोनकर, अशोक सोनकर, सूरज सोनकर, गोपी चक्रवर्ती, मोती सोनकर, बाबू सोनकर, सतीश सोनकर, विपिन दूबे, तौसिफ़ रज़ा, बिरजू मल्लिक, संजय कुमार मिश्रा, शरीक अमन, शईद चौहान, शाहजहाँ खान, मोहम्मद दानिश, राज सोनकर, संदीप कुंडु, संजीत मुखर्जी, राजेश मल्लिक, उत्तम मल्लिक, अनिल तिवारी, मोहम्मद मुश्ताक, आफताब आलम, कुंती सिंह, आकाश यादव, बरुन सिंह, मनीष सोनकर, विशाल सोनकर सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता तत्पर दिखें।
वहीं गत 7 जनवरी 2017 को उत्तर कोलकाता तृणमूल जयहिन्द वाहिनी की ओर से पोस्ता गणेश मन्दिर से भी विराट जुलूस निकाला गया। उत्तर कोलकाता अध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह के निर्देश पर विशेष कर उत्तर कोलकाता से तृणमूल सांसद सुदीप बंधोपाध्याय की गिरफ्तारी के प्रतिवाद में यह आयोजित हुआ। जुलूस में डा० प्रसून पांजा, प्रगतिशील हौकर यूनियन उत्तर कोलकाता के उपाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी, तृणमूल नेता राजेश सिन्हा, मुन्ना बाजपेयी, प्रदीप मजूमदार, अली हुसैन, प्रबीर घोष, मीनाक्षी गुप्ता, रोहित जयसवाल, मोहम्मद माजीद, मिटू पोद्दार सहित अनेक तृणमूल नेता सम्मिलित दिखें। जुलूस का संचालन शक्ति प्रताप सिंह सहित रवि ओझा ने किया। हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं का यह जुलूस माणिकतला मोड़ पर जा कर समाप्त हुआ। ततपश्चात “मोदी हटाओ देश बचाओ” नारों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया।
https://www.indiainside.org/post.php?id=22