एनसीएल बीना में लोगों ने हास्य के हँसगुलो का खूब आनन्द लिया



---हरिओम पाण्डेय, सोनभद्र, 30 मार्च 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज।

एनसीएल की बीना एरिया में गुरुवार को हास्य के महारथियों की महफ़िल सजी, जिसमे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के कवियों ने स्रोतों को खूब गुदगुदाया। कवि सम्मेलन में कवियों ने एक से बढ़कर एक हास्य-व्यंग, वीर और श्रंगार रस की कविताओं से मंत्रमुग्ध कर दिया।

इससे पूर्व बतौर मुख्य अतिथि मौजूद एनसीएल बीना एरिया के महाप्रबंधक बिपिन कुमार एवं विशिष्ठ अतिथि परियोजना अधिकारी एस.पी.सिंह, कोर कमेटी के सदस्य अशोक दुबे तथा CMOAI के एनसीएल अध्यक्ष तारकेश्वर प्रसाद ने सँयुक्त रूप से मां सरस्वती के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर हास्य संध्या का औपचारिक शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथियों एवं प्रेरणा महिला समिति की अध्यक्षा किरण कुमार ने कवि-कवियत्रियों का अंग वस्त्र के साथ अभिनन्दन की।

कवि सम्मेलन आगाज इलाहाबाद के मशहूर कवि एवं अधिवक्ता अखिलेश द्विवेदी "अकेला" ने अपने हास्यमय अंदाज में राजनेताओं एवं सामाजिक व्यवस्था पर प्रहार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अखिलेश एवं लालू तथा राबड़ी को भी अपनी कविता का केंद्र बनाकर लोगों को खूब हंसाया।
कवि रमेश मुस्कान ने राष्ट्रपति अब्दुल कलाम को याद करते हुए कहा कि हम भी देश की असंतुलित राजनीति का समाधान होते। हमने एक कट्टा बना लिया होता तो हम भी किसी गांव के प्रधान होते।

शायरा फलक सुल्तानपुरी वादे पे एतबार किया था यही कहें, हर लम्हा इंतजार किया था यही कहे, पहरों तुम्हारी याद में नीदें हराम की, मैंने भी तुमसे प्यार किया था यही कहे तथा ये तेरा झूठा है इंकार यही कहना है बारम्बार न हमको भूल सकोगे। सुनाकर महफिल को और भी खास बना दिया।

हास्य संध्या में दिल्ली से आए पद्मश्री अशोक चक्रधर जब मंच पर पहुंचे तो हर श्रोता उन्हें सुनने के लिए अधीर नजर आया। उन्होंने अपनी कविता अस्पतालम खंड खंड काव्यम, को अपने ही अंदाज में प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि दर्द जब गुमसुम होकर पलेगा, तो अंदर से ही निकलेगा। हास्य के महारथियों ने स्रोत को देर रात तक बांधे रखा। इससे पूर्व पण्डित अशोक नागर, गोविंद राठी, कवयित्री विभा शुक्ला ने भी अपनी रचनाओं से स्रोतो को खूब मोहा। कवि सम्मेलन में स्तम्भकार की भूमिका में राष्ट्रीय कवि कमलेश राजहंस ने निभाई।

इस दौरान एसओपी योगेश सिंह, परियोजना कार्मिक अधिकार मोहम्मद शहबाज, सहायक प्रबधक(कार्मिक/राजभाषा) बाबूलाल राम, सहायक प्रबधक(सीएसआर) गोविंद राय, वरीय अधिकारी(कार्मिक/कल्याण) देवपाल साई, प्रेरणा महिला समिति की बीना सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

https://www.indiainside.org/post.php?id=2205