---हरेन्द्र शुक्ला, वाराणसी 02 अप्रैल 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़
● संकटमोचन संगीत समारोह 4 से 9 अप्रैल तक
गोस्वामी तुलसीदास द्वारा स्थापित संकटमोचन मंदिर का अन्तर्राष्ट्रीय संगीत समारोह बिखरे सांस्कृतिक विरासत एवं कौमी एकजहती को सहेज रहा है । देश - दुनियां में कौमी एकजहती का मिसाल बना संकटमोचन संगीत समारोह में जहां दो दर्जन से ज्यादा नामचीन कलाकार अपनी सूरो से श्री हनुमत दरबार में सजदा करेंगे वहीं प्रख्यात फिल्मी अदाकारा शबाना आजमी और उनके शौहर नामचीन गीतकार जावेद अख्तर 6 अप्रैल को संगीत समारोह की तीसरी निशा में संगीतमय श्री हनुमान चालीसा का पाठ करेगें।
गौरतलब है कि संकटमोचन बम विस्फोट कांड के बाद कुशलक्षेम पुछने आये जावेद अख्तर ने श्री संकटमोचन बाबा को सजदा करने के बाद तत्कालीन महंत स्व• प्रो• वीरभद्र मिश्र एवं महंत प्रो• विश्वम्भरनाथ मिश्र को अदब से सीर झुकाकर कहा था कि यह सर पहली बार बाबा श्री संकटमोचन दरबार में झुका है। उनकी यह मुराद रही की वह अपनी बेगम शबाना के साथ संगीत समारोह में हाजिरी लगायें। जावेद अख्तर की मुराद को संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो• विश्वम्भरनाथ मिश्र ने संगीत समारोह में आमंत्रित कर पूरी कर दी है। बताते चले की इसके पूर्व वर्ष 2015 - 16 में लगातार दो वर्ष तक शंहशाह- ए- गजल गुलाम अली भी श्री हनुमत को गजल का भोग लगा चुके है।
https://www.indiainside.org/post.php?id=2236