कृष्णशिला की जागृति महिला समिति ने स्कूली बच्चों को पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया



---हरिओम पाण्डेय, सोनभद्र, 03 मार्च 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज।

नार्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के कृष्णशिला क्षेत्र की जागृति महिला समिति द्वारा गरीब ग्रामीण छात्र-छात्राओं सुचारू रूप से पठन-पाठन करने में सहयोग देने के उद्देश्य से स्टेशनरी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जागृति महिला समिति की सचिव रीता तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश के भविष्य है, इसलिए यह समिति का परम कर्तव्य है कि देश का भविष्य सवारने के लिए हम बच्चों का सही मार्गदर्शन प्रदान करते हुए सम्भव सयोग प्रदान कर रही है। छात्र-छात्राओं को हिंदी, अंग्रेजी, गणित एवं चित्रकला की कॉपियाँ एवं कलम, पेन्सिल, रबर, कटर आदि पाठ्य सामग्री प्रदान की गयी। स्टेशनरी पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल गए। जागृति महिला समिति की सदस्याओं ने बच्चों को पुरे मनोयोग से पढाई करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बच्चो से स्टेशनरी का समुचित उपयोग एवं देखरेख करने को कहा साथ ही उन्होंने बच्चों को आश्वासन दिया कि समिति भविष्य में इसी प्रकार का सहयोग करती रहेगी। कार्यक्रम में जागृति महिला समिति की ललिता यादव, अर्पिता चटर्जी, सुप्रीता सिंह, कविता, लक्ष्मी राव एवं अन्य सदस्या उपस्थित रहीं।

https://www.indiainside.org/post.php?id=2237