हावड़ा : भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया



हावड़ा, 06 अप्रैल 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

उत्तर हावड़ा भाजपा मंडल 3 द्वारा वार्ड नं• 12 के सलकिया स्कूल रोड पर मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, भाजयुमो नेता प्रहलाद सिंह, महिला नेत्री मधुबाला सिंह के नेतृत्व में पार्टी का झंडा फहराया गया, वही वार्ड 14 के डबसन लेन स्थित कार्यालय के सामने मंडल के महासचिव सुरेंद्र जैन, विशाल सिंह, आनंद सोनकर के नेतृत्व में डॉ• श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्थापना दिवस मनाया गया। टंडेल बगान रेलवे कॉलोनी में भाजयुमो के जिला महासचिव ओम प्रकाश सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुजीत मल्लिक, भाजयुमो नेता श्रीभगवान सिंह ने झंडतोल्लान किया, वार्ड नं• 13 के श्रीकुंज के पास बने स्थायी बेदी पर महिला मोर्चा द्वारा अध्यक्ष इंदु सिंह, महासचिव विजय लक्ष्मी रेड्डी, गीता त्रिवेदी, बबिता जैन सेठी ने झंडतोल्लान किया, किंग्स रोड स्थित कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद गीता राय ने झंडतोल्लान किया व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राजेश राय, महासचिव अविनाश प्रताप सिंह, संतोष सिंह, प्रमोद दुबे ने लोगों में मिठाइयां बांटी, वार्ड नं• 13 के पार्षद सेवा केन्द्र के सामने भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश राय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया और पार्टी का झंडा फहराया तथा उमा शंकर प्रसाद, विवेक तिवारी, धर्मेंद्र सिंह वहीं उपस्थित रहे।

साथ ही भारतीय जनता पार्टी मंडल 2 के अध्यक्ष अवधेश साव के नेतृत्व में उड़िया पाड़ा मोड़ पर झंडतोल्लान किया गया जहाँ मंडल के उपाध्यक्ष सन्तोष गुप्ता, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष निर्मल ओझा, बिमल प्रसाद, मुन्ना जायसवाल ने हिस्सा लिया। गुलाम अब्बास लेन स्थित कार्यक्रम में भाजयुमो के जिला सचिव विशाल जयसवाल, जिला परिषद सदस्य गौतम गोस्वामी, विकाश मिश्रा ने झंडा फहराया, वार्ड नं• 15 के फ़क़ीर बगान के ताड़ बाबा मंदिर के सामने भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश राय के साथ भाजयुमो के मंडल महासचिव बिट्टू प्रसाद, युवा नेता राजेश यादव द्वारा झंडा फहराया गया तथा लोगों में मिठाईयाँ बाँटी गयी।

भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश राय ने कहा कि आज से 38 वर्षों पहले देश मे राजनीतिक अराजकता के कारण भाजपा का जन्म हुआ। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा को लेकर जनता के हक के लिए शुरू हुई मुहिम ने आज व्यापक रूप धारण किया है। कभी दो सांसदों का दल होने के कारण उपहास का पात्र बनने वाली पार्टी अपने सोच और विचारधारा के बल पर आज दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनीतिक दल बनकर देश की सेवा कर रही है। केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार और देश के अधिकतर बड़े और छोटे राज्यों में भाजपा की सरकारें अपनी सेवाएं दे रही है मगर ये भाजपा की मंजिल नहीं है, जबतक देश भय-भूख-भ्रस्टाचार से मुक्त होकर विश्वगुरु के पद पर आशीन नहीं होता तबतक हमारा सफर जारी रहेगा।

https://www.indiainside.org/post.php?id=2276