मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन



अनिल द्विवेदी, ब्यूरो इंडिया, इंडिया इनसाइड राष्ट्रीय।
सोनभद्र, 12 अगस्त। पुलिस लाइन सोनभद्र के सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह की अध्यक्षता में की गयी। सर्वप्रथम अपराध गोष्ठी में सैनिक सम्मेलन कर आरक्षियों के व्यक्तिगत/थानें सम्बन्धित समस्याओं को सुना गया व निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उपरान्त सैनिक सम्मेलन पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध गोष्ठी में निम्न बिन्दुयों की समीक्षा की गयी , 6 माह से अधिक तथा 1 वर्ष से अधिक समय से लंबित विवेचना/पार्ट विवेचना की सूची क्षेत्राधिकारी कार्यालय के रजिस्टर के अनुसार, लंबित एस•आर• केस की सूची लंबित होने के कारण सहित, अनावरण हेतु शेष अभियोगों की सूची (हत्या, नकबजनी, चोरी वाहन, अन्य चोरी) कारण सहित, सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों का अद्यतन सूची प्रेषित प्रारूप में निरोधात्मक कार्रवाई का विवरण सहित, एक्टिव लिस्ट पर सक्रिय अपराधियों की सूची प्रेषित प्रारूप में निरोधात्मक कार्यवाही के विवरण सहित, थाना स्तर पर चिन्हित संगठित एवं पेशेवर अपराधियों की सूची निरोधात्मक कार्रवाई के विवरण सहित, थाना स्तर पर धारा 14 (1) गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाही, जिलाधिकारी सोनभद्र द्वारा चिन्हित भू माफियाओं की प्रेषित सूची के अनुसार भूमाफियाओं के विरुद्ध की गई कार्रवाई की समीक्षा, जेल से रिहा व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही/निरोधात्मक कार्यवाही, सभी नागरिकों के लिए बिना किसी भेदभाव के भयमुक्त वातावरण में प्रथम सूचना रिपोर्ट शत-प्रतिशत दर्ज किया जाना व पुलिस कार्यालय में एफ•आई•आर• काउंटर के माध्यम से भेजें प्रार्थना पत्र पर पंजीकृत अभियोगों में की गई कार्रवाही की समीक्षा, आई•जी•आर•एस• के लंबित प्रकरणों की समीक्षा व साथ ही शासन व डीजीपी द्वारा निर्गत निर्देशों का अनुपालन की समीक्षा की गयी। पुलिस अधीक्षक द्वारा हत्या, लूट, नकबजनी, वाहन चोरी जैसे अन्य संज्ञय अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ साथ सघन वाहन चेकिंग करते हुए अपराधीक घटनाओं पर अंकुश लगाने के सक्त निर्देश दिये गये। गोष्ठी के दौरान जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अरुण कुमार दीक्षित, अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल डा• अवधेश कुमार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त थानाध्यक्ष, प्रभारी एल•आ•यू• व प्रभारी क्राईम ब्रॉन्च उपस्थित रहें।

https://www.indiainside.org/post.php?id=228