हावड़ा, 07 अप्रैल 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
शुक्रवार 06 अप्रैल 2018 को भारतीय जनता पार्टी के 38वे स्थापना दिवस के अवसर पर हावड़ा जिला भाजपा के अध्यक्ष सुरोजित साहा, भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्षा बबिता जैन, जिला महिला मोर्चा महामंत्री सुजाता भटाचार्य, संगीत गुप्ता, पारोमिता बनर्जी द्वारा झंडा तोलन किया गया तथा भारत केशरी डॉ• श्यामा प्रसाद मुखर्जी के मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
उत्तर हावड़ा मंडल 2 के वार्ड संख्या 15, ओड़िया पाड़ा में भारतीय जनता पार्टी मंडल 2 अध्यक्ष अवधेश साव, भारतीय जनता महिला मोर्चा की उपाध्यक्षा बबिता जैन, सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा दल का झण्डा फहराया गया व लोगों के बीच मिठाईयां बांटते हुए स्थापना दिवस मनाया गया।
https://www.indiainside.org/post.php?id=2280