इण्डियन मेडिकल एसोसिएसन कानपुर का 36वां वार्षिक रिफ्रेशर कोर्स



---एस• के• मणि, कानपुर, 08 अप्रैल 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर के अध्यक्ष डा• प्रवीण कटियार ने बताया कि दिनांक 08 अप्रैल से 15 अप्रैल 2018 तक आई• एम• ए• सी• जी• पी• (कॉलेज ऑफ़ जनरल प्रैक्टीशनर्स) कानपुर सब फैकल्टी का 36वाँ वार्षिक रिफ्रेशर कोर्स जी• एस• वी• एम• मेडिकल कॉलेज कानपुर के सभागार मेँ आयोजित किया जा रहा है। इस कोर्स में देश के प्रख्यात डॉक्टर वक्ता के रूप में भाग लेंगे तथा कानपुर के डॉक्टरों को विभिन्न बीमारियों, उनके निदान एवँ नए उपचार के सम्बन्ध में बतायंगे।

आई• एम• ए• सी• जी• पी• कानपुर सब फैकल्टी की असि• डायरेक्टर स्त्री रोग विषेशज्ञ डा• नीलम मिश्रा ने कहा कि 8 दिन चलने वाले इस रिफ्रेशर कोर्स में 22 वैज्ञानिक सत्र होंगे और इस कोर्स में मेडिकल काउंसिल ऑफ इण्डिया के प्रतिभागी डॉक्टरों को 12 घंटे प्रदान करने की सहमति दी है। आई• एम• ए• सी• जी• पी• का उदघाटन 8 अप्रैल 2018 को सायं 4:00 से 5:00 मेडिकल कॉलेज सभागार में मुख्य अतिथि सत्यदेव पचौरी कैबिनेट मंत्री उ•प्र• सरकार, डा• अशोक अग्रवाल, आई• एम• ए• नेशनल वाइस प्रेसिडेंट, डा• सुधीर ढाकरे, प्रेसिडेंट आई• एम• ए• यू•पी•स्टेट एवम् राजेश सिंह, सेक्रेटरी आई• एम• ए• यू•पी• स्टेट एवम् विधायक अमिताभ बाजपेयी द्वारा होगा।

इस रिफ्रेशर कोर्स के पैट्रन प्रो• नवनीत कुमार प्रधानाचार्य जी• एस• वी• एम• मेडिकल कॉलेज कानपुर है। कोर्स का समापन 15 अप्रैल 2018 को जी• एस• वी• एम• मेडिकल कॉलेज सभागार में 4:00 बजे सम्पन्न होगा। इस समारोह के मुख्य अतिथि उ•प्र• सरकार में औधोगिक विकास मंत्री सतीश महाना है विशिष्ठ अतीथि संसद सदस्य देवेन्द्र सिंह भोले, आई• एम• ए• सी• जी• पी• यू•पी• के डायरेक्टर डा• यू• एस• सक्सेना व आई• एम• ए• यू•पी• स्टेट के प्रेसिडेंट इलेक्ट डा• ए• एम• खान होंगे।

डा• संदीप कटियार ने बताया कि इस बार के रिफ्रेसर कोर्स की थीम है--"Towards Continuing Professional Development of Medical Fraternity" अभी तक 740 पंजीयन हो गये है।

प्रथम दिन डॉ• अंकुर नंदा, डा• गेओर्गी अब्राहम, दूसरे दिन डा• विवेक नांगिया, डा• राजेश के• पाण्डेय, डा• चंद्रिल चुंग, तीसरे दिन प्रो• सी• पी• बंसल, उमा सिंह एवम् अभिषेक चौहान फ्रेंक्लिन टेम्पलेटों, चोथे दिन डा• राजेश पूरी, डा• प्रवीण राय होंगे। एक डिबेट ऑपरेशन टेबल पर गम्भीर रक्त स्राव की स्थिति में लिये जाने वाले निर्णय पर होगी डिवेट कर्ता डा• एस• के• मिश्रा और डा• राजेश भदौरिया होंगे।

पांचवे दिन डा• अमित नंदा, प्रवीण चंद्रा, डा• अनिल अरोरा, डा• शलभ मालिक, छठे दिन डा• ए• के• दत्ता, डा• विकास अग्रवाल, डा• संजय गुप्ता, सातवे दिन डा• विवेक कुमार, रजनेश, डा• नेहा गुप्ता, डा• कौसर उस्मान, आठवें दिन डा• हर्ष कुमार, डा• डी• के• वत्सल होंगे।

आई• एम• ए• कानपुर के सचिव डा• अनुराग मेहरोत्रा ने बताया कि 15 अप्रैल को एक सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।

https://www.indiainside.org/post.php?id=2291