26 लाख के कैश वाला बक्सा वैन से लेकर फरार



---पंकज चतुर्वेदी, वाराणसी, 10 अप्रैल 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

लंका थाना क्षेत्र में सरे बाजार यूनियन बैंक के एटीएम में कैश लोड करते समय सिक्योर वैल्यू कंपनी की कैश वैन से लगभग 26 लाख रुपये गायब हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि भोजूबीर इलाके से संचालित होने वाली सिक्योर वैल्यू कंपनी की कैश वैन वाराणसी शाखा से चार कर्मचारी कैश वैन से विभिन्न बैंकों के एटीएम बूथों में कैश जमा करने निकले थे, इसी दौरान यह घटना घटित हुई।

सिक्योर वैल्यू कंपनी के चार कर्मचारी आशीष पांडेय, विप्रव सिंह, गार्ड सतीश यादव एवम ड्राइवर मुन्ना प्रसाद शाखा से रुपये लेकर निकले थे। ये सभी अलग अलग बैंकों के एटीएम में पैसा भरते हुए जब यूबीआई के लंका एटीएम पर पहुँचे तो आशीष पांडेय एवम विप्रव सिंह पैसा लोड करने एटीएम में चले गए और गनर सतीश यादव बाहर खड़ा था, गाड़ी का ड्राइवर मुन्ना गाड़ी से कुछ दूरी पर खड़ा था उसी दौरान दो बदमाश पैदल ही आये और 26 लाख के कैश वाला बक्सा वैन से लेकर फरार हो गए। पैसा ले जाते देख ड्रायवर हल्ला मचाते हुए एटीएम के पास जाकर अधिकारियों को बताया तो उनके हाथ पांव फूल गए। रुपये गायब होने की सूचना सिक्योर वैल्यू कम्पनी के कस्टडियन (संचालक) कौशलेंद्र सिंह को मोबाइल पर घटना की सूचना दी। लंका पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लंका प्रभारी निरीक्षक संजीव मिश्रा पहुचें। सभी कर्मचारियों को थाने पर लाकर पूछताछ की जा रही है।

थाने पर सीओ अयोध्य्या प्रसाद सिंह एवम एसपी सिटी दिनेश सिंह भी पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटे तथा सिक्योर कम्पनी के संचालक कौशलेंद्र को भी हिरासत में लिया गया है।

https://www.indiainside.org/post.php?id=2310