लखनऊ/बलिया, 11 अप्रैल 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
उतर प्रदेश ब्राह्मण महासभा संगठन में विनोद पाण्डेय जिलाध्यक्ष बलिया मनोनीत किये गए है। इस बात की पुष्टि प्रदेश कार्यालय लखनऊ से उतर प्रदेश ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष अंशू शर्मा ने दी। वहीं श्री शर्मा ने कहा कि उतर प्रदेश ब्राह्मण महासभा लगातार अपने जमीनी कार्यों से व युवाओं के साथ से निरंतर आगे बढ़ रही है।
उन्होंने बताया कि जल्द ही लखनऊ में महासभा का भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें 2019 के चुनावों में महासभा एक बड़ी पार्टी का सहयोग करेगी जिसका सही व उचित समय को ध्यान में रखते हुए अपना समर्थन रूपी विचार खुल कर रखेगी।
https://www.indiainside.org/post.php?id=2315