---एस• के• मणि, कानपुर, 11 अप्रैल 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
● औद्योगिक मंत्री के शहर में गोल्डी मसालें ने कालर अप किये, 2019 तक उत्पादन शुरु
● 100 करोड़ से ज्यादा का निवेश करेगा समूह, 10 बीघा में ग्राउड सेमिनार से शुरु, 5000 लोगों को मिलेगा रोजगार
भारतीय खाने में मसालों का महत्वपुर्ण स्थान होता है। राजा-महाराजा के ज़माने से बनते आ रहे मसाले भारतीय खाने को और भी लजीज और जायकेदार बनाते है। मसाले बनाने वाली गिनी चुनी ही कंपनीया ऐसी है जिन्होंने मसालों का स्वाद के साथ उसकी क्वालिटी को भी सालों साल बरक़रार रखा है। मसालों में एक कम्पनी ऐसी है जो वर्षो से हमारे रसोई घरो मे इस्तेमाल की जाती है वह कम्पनी है गोल्डी मसाले। मसालों के जाने-माने इस ब्राण्ड फेस को कौन नहीं जानता? हम बात कर रहे हैं।
चाहे कोई भी सब्जी हो, बिना मसालों के हम उसके स्वाद की कल्पना भी नहीं कर सकते। मसाले जहां हमारे भोजन को स्वादिष्ट और खाने योग्य बनाते हैं और हर रसोईघर की जरूरत हैं।
गोल्डी समूह शहर में 100 करोड़ से ज्पादा का निवेश करेगे। समूह कि यह विस्तार इकाई मंधना में स्थापित होगी। इसमें शहर में 5000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा अप्रैल के अंत में या मई के पहले सप्ताह में निर्माण कार्य प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसकी क्राउन सेरिमनी करेंगे लखनऊ में हुई इन्वेस्टर्स समिति के बाद शहर में कुल 1500 करोड रुपए का निवेश होना प्रस्तावित है। गोल्डी समूह के प्रबंध निर्देशक सोम गोयनका ने अपने पारंपरिक उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए इन्वेस्टर्स समिति मे सौ करोड रुपए से अधिक निवेश करने का एमओयू साइन किया था। गोल्डी समूह नए नए उद्योग इकाई स्थापित करने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिया है दस बिघा क्षेत्र में लगेगी। विभिन्न विभागों से एनओसी प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया है। निर्माण कार्य शुरू करने के लिए अंतिम रूप दिया जा चुका है।
● सोम गोयनका, प्रबंध निर्देशक गोल्डी समूह : शहर के लिए कुछ करने का मौका मिल रहा है या मेरे लिए खुशी की बात है। जमीन की उपलब्धता होने की वजह से काम जल्द शुरू हो जाएगा। 2019 फैक्ट्रियों में उत्पादन भी शुरू कर देंगे।
https://www.indiainside.org/post.php?id=2316