---एस• के• मणि, कानपुर, 12 अप्रैल 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
बीएसएनएल के सभी यूनियन और एसोसिएशन ने मुख्य कार्यालय में एक दिवसीय धरना दिया गया जिसका आवाहन आल इंडिया स्तर पर आल यूनियन एण्ड एसोसिएशन आफ बीएसएनएल द्वारा किया गया। अखिल भारतीय स्तर पर बीएसएनएल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चे मेन धरना एवं प्रदर्शन कर के 66000 टावरो को अलग कर एक अलग टावर कम्पनी का विरोध किया। दूरसंचार भवन माल रोड़ मे सुबह 10 से 5 बजे तक धरना कर एक सभा की गयी।
सभा में मुख्य रुप से बीएसएनएल ईयू के अध्यक्ष सुशील शुक्ला, राजू अवस्थी, एनएफटीई बीएसएनएल के सहायक परिमंडल कार्यालय सचिव जगन्नाथ गुप्ता, एआई बीएसएनएल ईए के डीके दीक्षित, मनोज कुश्वाहा, संचार निगम एक्जीक्यूटिव एसोसिएशन के रवीन्द प्रताप, आल इंडिया ग्रेजुएट इंजीनियर आफीसर एसोसिएशन के वीरेंद्र द्विवेदी, बीएमएस के सहायक परिमंडल सचिव आशीष अवस्थी, एससी / एसटी वेलफेयर एसोसिएशन की परिमंडल सचिव सुशीला गौतम आदि उपस्थित रहे। सभा संचालन एवं अध्यक्षता आल इंडिया यूनियन एण्ड एसोसिएशन आफ बीएसएनएल के सयोंजक डा• डी• एन• त्रिपाठी ने किया।
https://www.indiainside.org/post.php?id=2330