स्कूलों में खोले जाएंगे लीगल लिट्रेसी क्लब



कोलकाता, 14 अप्रैल 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

छात्रों को कानून का पाठ पढ़ाया जाएगा। उन्हें उनके संवैधानिक अधिकारों समेत रोजमर्रा की जिंदगी में आनी वाली परेशानी से जूझने की समझ विकसित की जाएगी। यानी अब बच्चे भी पढेंगें कानून का "ए बी सी डी....।"

13 अप्रैल 2018 को श्री विट्ठल विद्यालय कोलकाता मे डी•एल•एस•ए• (डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथाॅरिटी) कोलकाता के सहयोग से लीगल लिट्रेसी क्लब (कानूनी साक्षरता क्लब) का उद्घाटन माननीय जज कोलकाता सिटी सिविल कोर्ट के उत्तम भट्टाचार्या ने किया। इस कल्ब के खुलने मे संस्था संकल्प टुडे का सहयोग सराहनीय रहा। वहीं मौके पर संकल्प टुडे के सचिव मोहम्मद इम्तेयाज भारतीय, अध्यक्ष डॉ• सी• पी• वर्मा, मनोज परासर तथा विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

"लीगल लिट्रेसी क्लब" का मुख्य उद्देश्य बच्चों के बीच जागरुकता लाना है ताकि सभी बच्चे अपने अधिकार और कर्तव्य के बारे में विस्तार से जान पाए।

https://www.indiainside.org/post.php?id=2357