जिले की बेटी बनी मुस्कराने की वजह



संतोष यादव, सुल्तानपुर। मिस एशिया पैसिफिक के फाइनल में जिले की बेटी ने पहुँच कर एक बार फिर मुस्कराने की वजह बनी। ज्ञातब्य है कि इस ब्यूटी कांस्टेंट 2017 का फाइनल 14 अगस्त 2017 को थाइलैंड में हुआ जिसमें सुल्तानपुर के तीर्थराज की पुत्री पाँखी रनरअप रही। पांखी जिले के  ग्राम बसैतिया मीरपुरप्रतापुर, ब्लाक अखण्डनगर की मूल निवासी है। आज जब यह ख़ुशी गांव पहुँची तो गांव वालो की ख़ुशी का ठिकाना न रहा। गांव वाले बेटी की इस उपलब्धि पर गौरवान्वित महसूस कर रहे है। माँ दीपा, क्षेत्रीय विधायक रजेश गौतम, पूर्व विधायक भगेलूराम, राम बहाल, राम चन्दर, राधेश्याम भास्कर, राम हरख अधिवक्ता, राम कुमार, राम आधार, गांव के महेंद्र प्रताप, शशि कुमार, मोहन, जयप्रकाश, अनिल कुमार, नीरज, धर्मेन्द्र, सुनील, आर्यन, अशोक कुमार, बहन आयुषी, पलक आदि लोगो ने पाँखी के 16 वर्ष की उम्र में गाँव एवम् जिले का मान बढ़ाने पर ख़ुशी का इजहार करते हुए बधाई दी है।

https://www.indiainside.org/post.php?id=237