भगवान परशुराम जन्मोत्सव : भव्य श्री कलश शोभायात्रा का आयोजन



कोलकाता, 16 अप्रैल 2017, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर रविवार 15 अप्रैल को भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया। भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समारोह समिति द्वारा आयोजित इस सप्तम श्री कलश शोभायात्रा के आयोजन में कोलकाता व उपनगरों में कार्यरत विप्र समाज के विभिन्न संगठनों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के संयोजन, अखिल विश्व खाण्डल बंधु के आयोजन तथा विप्र सेवा ट्रस्ट के प्रबंधन में आयोजित कार्यक्रम में भारी तादाद में विप्र बंधु शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत उत्तर कोलकाता के सत्यनारायण पार्क एसी मार्केट के समीप हुई जहाँ बने मंच पर एकत्रित हुए समाज बंधुओं एवं विशिष्ट व्यक्तियों का स्वागत व सम्मान किया गया। वहीं समाज की प्रगति की दृष्टि से परस्पर विचारों के आदान प्रदान के साथ एकता पर जोर देने की बात कही गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायिका स्मिता बक्शी सहित संजय बक्शी, विजय ओझा, ब्रह्मर्षि परिषद के राजेश सिन्हा, व अन्य गणमान्य उपस्थित हुए। वहीं कार्यक्रम की विस्तारपूर्वक जानकारी राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के सचिन त्रिपाठी ने दी।

https://www.indiainside.org/post.php?id=2377