इंसाफ की गुहार.....



हावड़ा, 17 अप्रैल 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

हावड़ा नगर निगम के वार्ड संख्या 59 में वोट बागान बस्ती उन्नयन मंच द्वारा आयोजित मोमबत्ती जुलुस के माध्यम से आसिफा व अन्य पीड़ितों के लिए इंसाफ की गुहार लगाई गई। वहीं इस जुलुस का नेतृत्व पार्षद रियाज अहमद ने किया। सर्वप्रथम वहां सभी मौजूद लोगों ने प्रार्थना की, तत्पश्चात मोमबत्ती जुलुस की शुरुआत वोट बागान उर्दू हाई स्कूल से होते हुए काशी मण्डल लेन, डॉ• एच• के• चटर्जी स्ट्रीट, जया बीबी रोड, डॉ• शमीम खान रोड, बी• के• पाल टैम्पल रोड होते हुए आला हजरत चौक (केवड़ा बागान मोर) पहुँची।

इस आयोजन में अशफाक अहमद, मौलाना मुराद अली, मास्टर नईम अख्तर सहित विद्यार्थीगण, अध्यापकगण, चिकित्सक, व्यवसायी, मौलाना स्वास्थ्य कर्मी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

https://www.indiainside.org/post.php?id=2380