संतोष यादव। इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय की छात्र संघ पदाधिकारी परास्नातक एवं शोध प्रतिनिधि आभा यादव ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को पुनर्जीवित करने के सम्बन्ध में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित एच०आर०डी० मंत्रालय को पत्र लिखकर ध्यान आकृष्ट कराया है।
अपने भेजे गए पत्र में आभा ने लिखा है कि इस विश्वविद्यालय का विश्व के मानचित्र पर गौरव शाली इतिहास रहा है लेकिन इधर बीच विश्वविद्यालय की बर्तमान दशा सोचनीय हो गई है। शिक्षण कार्य सहित अन्य गतिविधियां मानक खोते जा रहे है। वही बिगत कई वर्षो से दीक्षांत समारोह न कराये जाने पर चिंता जताते हुए आभा यादव ने समारोह को पुनर्जीवित करने की मांग की है। उन्होंने लिखा है कि दीक्षांत समारोह अपने आप में एक ऊर्जावान समारोह होता है। इससे छात्र छात्राओं के अंदर स्वस्थ्य स्पर्धा की भावना पनपती है। इस समारोह के पुनर्जीवित होने से विश्वविद्यालय की गरिमा के साथ साथ छात्र छात्राओं का मनोबल भी बढ़ेगा।
https://www.indiainside.org/post.php?id=240