---संतोष यादव, सुल्तानपुर, 24 अप्रैल 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूल चलो अभियान की शुरुआत करते हुए पंचायती राज कायर्क्रम का शुभारंभ किया। इसके अतिरिक्त 5 महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास की चाभी सौपी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रतापगढ़ के बाद आज यहां सुल्तानपुर में भी विरोध का सामना करना पड़ा। पंचायती राज दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ करके मुख्यमंत्री का काफिला समीक्षा बैठक के लिये निकला, तभी समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों ने उन्हें काला झंडा दिखाया और मुर्दाबाद के नारे लगाये। जवाब में पुलिस ने विरोध कर रहे नेताओं को हिरासत में लिया।
● प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 5 महिला लाभार्थियों को सौंपी मकान की चाभी
आज सुबह तकरीबन 8 बजकर 35 मिनट पर सीएम हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन सुल्तानपुर पहुंचे जहां से सड़क मार्ग से होकर वे नगर के पण्डित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित पंचायती राज दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ करने पहुंचे। यहां कार्यक्रम से पहले सीएम आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के तहत स्वच्छ भारत योजना के तहत 5 ग्राम रोजगार सेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 5 महिला लाभार्थियों को उक्त मकान की चाभी सौंपी।
● पूर्व की सरकारों में 4 जिलों में 24 घंटे मिलती थी बिजली
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच के माध्यम से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की पूरी अर्थव्यवस्था ग्राम्य पर निर्भर करती है, दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में हम सब को शामिल होना है। उन्होंने कहा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांजेक्शन पर प्रधानमंत्री मोदी का पूरा जोर है, 2014 से 2018 के बीच में जनधन खाते में कुल 80 हजार करोड़ जमा हुए है। उन्होंने यह भी कहा कि 2014 के पहले रसोई गैस खत्म होने पर लोग सुबह 4 बजे से लाइन में लगते थे, उन पर लाठियां चलती थी, लोगो को गैस नहीं मिल पाती थी, आज हमारी सरकार में झोपड़ी में भी रसोई में गैस से चूल्हा जल रहा। बिजली कनेक्शन के लिए लोगो को समस्याएं आती थी, लेकिन हमारी सरकार में विद्युत कनेक्शन फ्री दिए जा रहे। पूर्व की सरकारों में 4 जिलों में 24 घंटे बिजली मिलती थी और 71 जिले में बिजली नही मिलती थी, आज हमारी सरकार में सबको समान बिजली मिल रही है।
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि 11 हज़ार गरीबों को 2019 तक मकान दिया जायेगा, ग्रामीण क्षेत्रो और शहरी क्षेत्रों में शौंचलयों का निर्माण कराया जायेगा। जो सक्षम होगा वो खुद बनवायेगा और जो सक्षम नहीं होगा उन्हें सरकार मदद करेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार में 14 लाख अनसूचित जाति जनजाति के छात्रों को स्कालरशिप मिलती थी आज हमारी सरकार ने 21 लाख छात्रों को स्कालरशिप दी है।
कुशभवनपुर के गौरव और स्वाभिमान की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को नगर पालिका अध्यक्ष बबिता जयसवाल ने ज्ञापन देकर सुलतानपुर का पौरणिक नाम कुशभवनपुर रखे जाने का अनुरोध किया। वहीं शहर सुलतानपर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन चुस्त दुरुस्त दिखी।
https://www.indiainside.org/post.php?id=2458