हावड़ा, 26 अप्रैल 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
गत 22 अप्रैल 2018 को पाँचवा आॅल बंगाल शोतोकान कराटे चैम्पियनशिप 2018 के खेल रेलवे सिनीयर इंस्टीट्यूट लिलुआ में हुआ। राज्य के अधिकांश जिलों के लगभग 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें कियो जापान शोतोकान पश्चिम बंगाल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 गोल्ड 10 सिल्वर 8 कास्य के साथ साथ चैम्पियन आॅफ दी चैम्पियन का खिताब कियो जापान के पप्पू कुमार पटेल ने अपने नाम किया। वहीं हावड़ा के मजहर इकबाल ने फाइट में सिल्वर और कास्य पदक हासिल किया।
इस शानदार कामयाबी पर कियो जापान के टेक्निकल डायरेक्टर रेनसी मोहम्मद कौशर, सेनसाइ हैदर अली, शेहान अब्दुल अजीज, सेनसाइ मोहम्मद जलील, सेनसाइ मोहम्मद तनवीर अली, सेनसाइ कृष्णा प्रसाद, सेनसाइ अरूणा खातुन और अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट हावड़ा के सेक्रेटरी डाक्टर एम• ए• आजाद ने तमाम विजेताओं को मुबारकबाद दिया।
https://www.indiainside.org/post.php?id=2477