---पंकज चतुर्वेदी, वाराणसी, 28 अप्रैल 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
वाराणासी के कैण्ट थानान्तर्गत कैंटोमेंट स्थित आर एच टावर के आर जे ट्रेड विंग मनी एक्सचेंज ऑफिस के गेट के बाहर से 8 लाख रुपये की लूट हुई है। करीब 2 बजे सिगरा आईसीआईसीआई बैंक से पैसा ले के आये शैलेन्द्र और विनोद जैसे ही आफिस के गेट पर पहुँचे वहां पहले से घात लगाए 2 युवक लाल रंग की पल्सर बाइक से थे, जो कि पैसा से भरा बैग छीन कर भाग गए। भुक्तभोगी ने बताया कि शर्ट के कालर में कुछ लगा हुआ महसूस किया और फिर गर्दन में खुजली होने लगी उसी दरम्यान लुटेरों ने झपट्टा मारा और रुपये से भरा बैग लेते बने।
कैण्ट थाने में अज्ञात युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है। हमने प्रभारी निरीक्षक थाना कैण्ट से वक्तब्य लेना चाहा पर उन्होंने ये कहते हुए मना कर दिया कि वे अधिकृत नहीं है और क्षेत्राधिकारी छुट्टी पर गये हैं और पुलिस अधीक्षक (नगर ) अधिकृत हैं।
भुक्तभोगी ने अपना पक्ष रखा और अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने और लूटी गई रकम बरामद करने की मांग की है।
https://www.indiainside.org/post.php?id=2494