सांसद बिरेन्द्र सिंह मस्त का हावड़ा स्टेशन पर हार्दिक स्वागत



हावड़ा, 23 अगस्त। उत्तर प्रदेश के भदोही से सांसद बिरेन्द्र सिंह मस्त आज हावड़ा नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से हावड़ा स्टेशन पहुँचे। उनके आगमन पूर्व सैकड़ों लोग उनके स्वागत के लिए इकट्ठा होने लगे थे। उनके आगमन पर लाइसेंस पोर्टस एंड कमीशन वेण्डर्स द्वारा उनका हार्दिक स्वागत किया गया। सुरेश प्रसाद गुप्ता, जगदीश यादव सहित कई लोगों ने फूल-माला पहना कर उनका अभिनंदन किया। साथ साथ भापजा समर्थकों द्वारा उनके स्वागत में फूल-माला व गुलदस्ता भेट करते हुए भारत माता की जय व वन्दे मातरम के नारे लगाएँ।
वहीं सुरेश प्रसाद गुप्ता व जगदीश यादव ने सांसद बिरेन्द्र सिंह मस्त को कमीशन वेण्डर्स की समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होने सांसद महोदय को बताया कि रेल मंत्रालय की नियमावली पर भारतीय रेल के साथ आई०आर०सी०टी०सी० का करार हुआ जिसमें कहा गया कि खानपान सेवा आई०आर०सी०टी०सी० संचालित करेगी तथा कमीशन वेण्डर्स कार्य करते रहेंगे। रेल मंत्रालय के आदेश पर कमीशन वेण्डर्स के साथ एकरार के तहत बीमार/मृत होने पर वेंडर लाइसेंस परिजन के नाम किया जाएगा, ऐसा होता भी रहा। कमीशन वेण्डर्स की नियमावली में बदलाव नहीं होगी। तत्पश्चात रेल मंत्रालय के निर्देश पर 1 जनवरी 2004 से कमीशन वेण्डर्स कार्य करने लगें। परन्तु आई०आर०सी०टी०सी० द्वारा वेण्डर्स के कमीशन पर जीएसटी लगाना व बीमार/मृत वेण्डर्स के लाइसेंस परिजन के नाम न बदलते हुए स्टाल तोड़ देना, हम लोगों के लिए बड़ी समस्या है जिस पर सांसद ने आश्वासन दिया कि आप लोग निश्चिंत रहे, मैं इन विषयों पर रेल मंत्री सुरेश प्रभु से चर्चा करूंगा व समस्या के निवारण का प्रयास करूंगा।

https://www.indiainside.org/post.php?id=251