वाराणसी, 24 अगस्त। तीन तलाक मामले पर उच्चतम न्यायालय द्वारा तीन तलाक परंपरा को मनमाना और असंवैधानिक करार दिये जाने पर गत 23 अगस्त को तुलसीघाट पर इंटर व्हील नॉर्थ उदया, वाराणसी द्वारा दीपदान किया गया। वहीं इंटर व्हील नॉर्थ उदया सदस्यों के चेहरे पर आत्म-सम्मान से परिपूर्ण जीत रूपी मनोदशा व प्रसन्नता साफ-साफ नज़र आ रहा था। और हो भी क्यों नहीं, मुद्दा नारी व उसके सम्मान से जुड़ा था। इंटर व्हील नॉर्थ उदया की अध्यक्षा नीलू शुक्ला नीलू ने अपने वक्तव्यों में कहा कि तीन तलाक की परंपरा को मनमाना और असंवैधानिक करार देकर माननीय उच्चतम न्यायालय ने नारी समाज की एक दास्ता खत्म किया है जो सराहनीय कदम है।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन ममता द्विवेदी, संध्या गुप्ता, रोशनी हिरानी, शिखा, छवि अगरवाल, काजल चन्द्रानी सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।
https://www.indiainside.org/post.php?id=253