फरीदाबाद, 03 मई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
● दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग फरीदाबाद में 06 मई 2018 को कोहलर प्रत्यारोपण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करेगा
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग 06 मई 2018 को फरीदाबाद के सेक्टर 12 स्थित हुडा सम्मेलन केंद्र मं कोहलर प्रत्यारोपण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करेगा। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहेंगे। केंद्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण सचिव श्रीमती शकुंतला डोले गेमलिन और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम विभाग की एडीआईपी योजना के अंतर्गत कोहलर प्रत्यारोपहण कार्यक्रम के संबंध में आम लोगो के बीच जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण है।
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की एडीआईपी योजना के अंतर्गत पांच वर्ष तक के श्रव्य बाधित बच्चो में 6 लाख रूपए प्रति इकाई के कोहलर प्रत्यारोपण शल्य चिकित्सा करने का प्रावधान है। सफल कोहलर प्रत्यारोपण शल्य चिकित्सा के बाद बच्चा सामान्य बच्चो के समान सुनने और बोलने में सक्षम हो जाता है। केंद्र सरकार ने देश भर में शल्य चिकित्सा के लिए 172 अस्पताल(सरकारी और निजी) अस्पताल का मनोनयन किया गया है।
कोहलर प्रत्यारोपण शल्य चिकित्सा के लिए मुंबई स्थित अली यावर जंग राष्ट्रीय वाक एवं श्रवण दिव्यांगजन संस्थान नोडल एंजेसी है। वर्ष 2014-15 से वर्ष 2017-18 के चार वर्षो की अवधि में 1149 कोहलर प्रत्यारोपण शल्यचिकित्सा सफलतापूर्वक संपन्न की गई हैं।
https://www.indiainside.org/post.php?id=2532