हावड़ा, 24 अगस्त। श्री माँ दुर्गा जयसवाल विद्यलाय में वृहस्पतिवार 24 अगस्त को प्रातः 11 बजे से 'स्वच्छता एवं स्वास्थ्य' विषयों पर कार्यशाला का आयोजन संस्था हावड़ा नवज्योति द्वारा किया गया। बतौर मुख्य अतिथि हावड़ा नगर निगम के वार्ड संख्या 20 से पार्षद इस्मत आरा बेगम उपस्थित रहीं। कार्यशाला के तहत संस्था के सदस्यों ने व्यावहारिक तौर से स्वच्छता एवं स्वास्थ्य विषयों पर छात्र- छात्राओं को जागरूक किया गया। तत्पश्चात बच्चों ने भी व्यावहारिक तौर से स्वच्छता एवं स्वास्थ्य पर अभ्यास किया। ज्ञात हो संस्था द्वारा स्कूल की साफ सफाई की गई और अभिभावकों के बीच जागरूकता साझा की गयी। वहीं डाक्टरों की टीम ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
संस्था द्वारा विद्यार्थियों को पेंसिल, कॉपी, कटर, रबड़, टूथ ब्रश, मंजन और साबुन आदि तथा अन्य जरूत की चीजों का वितरण किया गया। कार्यशाला के अंतिम पड़ाव में बच्चों और शिक्षकों को अल्पाहार कराया गया।
कार्यक्रम का संचालक अमित जयसवाल, संजीत सिंह व कैलाश झा ने किया। कार्यशाला दौरान अध्यक्ष डा० सिपाही सिंह, समाजसेवी व उद्योगपति स्वपन राय, भाजापा नेता उमेश राय, गौतम जयसवाल, विश्वजीत जयसवाल, जयंत, पवन, प्रेम, अभिजीत तिवारी, पीयूष, अमित राय, बिपिन पांडेय, अमन गुप्ता, नवीन दास, अजय सिंह, सूरज शर्मा, श्रीकांत प्रधान व अन्य उपस्थित रहें।
https://www.indiainside.org/post.php?id=254