मुख्यमंत्री के कानपुर आगमन पर सजग रहा प्रशासन।



कानपुर, 05 मई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित शहर आगमन कार्यक्रम को देखते हुए प्रलिस व प्रशासन के अधिकारी शनिवार को एक टांग पर खड़े नजर आ रहे थे। शासन से जारी हुए प्रोटोकॉल के अनुसार दोपहर लगभग 1 से 2 बजे के मध्यम मुख्यमंत्री का आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण का कार्यक्रम प्रस्तावित था। उसके ठीक आधे घंटे बाद जिला प्रशासन के साथ एक बैठक होनी थी जो साढ़े तीन बजे तक चलती।

बताया जाता है कि सरसौल स्थित नवोदय विधालय में हैलीपेड सुबह से ही बनना शुरू हो गया था। चर्चा यह थी कि मुख्यमंत्री इस हैलीपैड से उतरकर बड़ा गांव जायेगे, लेकिन अधिकृत रूप से इसकी कोई पुष्टि नहीं हो सकी। बताया जाता है कि बिजी शेडयूल के कारण अचानक बड़ा गांव में प्रस्तावित कार्यक्रम निरस्त हो गया। सर्किट हाउस के बाहर पुलिस व प्रशासन की ओर से सुरक्षा के सभी इंतजाम किये गये थे। सूत्रों की माने तो सीएम की प्रस्तावित जिला प्रशासन की बैठक को लकर सर्किट हाउस चिन्हित किया गया था। पहले मुख्यमंत्री द्वारा प्रेसवार्ता की बात उठी लेकिन बाद में इस बात की भी कोई पुष्टि नहीं हो सकी।

● बिजली समस्या से परेशान लोग उतरे सड़क पर

कानपुर नगर, बिजली की समस्या से परेशन हो चुके खाडेपुर के लोग शनिवार को महिला पार्षद मधू मिश्रा की अगुवाई में सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन किया। महिलापार्षद ने बताया कि विद्युत विभाग की उदासीनता के कारण यहां घरों में लाइट नहीं रहती है। पहले भी कई बार मौखिक व लिखित शिकायत की जा चुकी है लेकिन इसके बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।

कहा शिकायत के बाद भी खंभों की रिपेयरिंग नहीं कराई जा रही और न ही खंभे ही बढ़ाये गये। कई घरों में बिजली नहीं आ रही है। मजबूर होकर लोग बांस के सहारे तार खीचने पर मजबूर है जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। आरोप लगाते कहा कि केस्कों के अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता मौके पर समस्या जानने तक भी नहीं आते। संतोषजनक जवाब न मिलने पर मजबूर होकर क्षेत्रीय लोगों के हित में उन्हें यह प्रदर्शन करना पड़ रहा है। बिजली तो आती नहीं लेकिन छापे के नाम पर जनता का अर्थिक शोषण किया जा रहा है।

● आज आ सकती है आंधी

कानपुर नगर, मौसम के बदलते तेवरो के कारण जहां दो दिन पहले बारिश हुई मौसम बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज हुई तो वहीं शनिवार को तेज धूप ने लोगों को परेशान कर के रख दिया। वही रात के तापमान में भी उछाल आया। शनिवार को दोपहर के समय शहर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि रात को नयूनतम तापमान 22.3 रहा।

दो दिनों में तेज धूप के कारण लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है साथ ही गर्मी भी बढ़ रही है। रविवार को तेज हवाओं के साथ आंधी के आसार बनते दिखाई दे रहे है। इस कारण दिन में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ने के साथ ही दबाव भी बन रहा है। शनिवार को दिन में आदर्ता का प्रतिशत 35 रहा। मौसम विभाग की माने तो तापमान बढ़ने के साथ गर्म हवाओ से दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है जिससे एक दो दिन में आंधी आने या तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना बन रही है।

https://www.indiainside.org/post.php?id=2554