बीएचयू : स्पन्दन-2018 की समीक्षा बैठक सम्पन्न



वाराणसी, 07 मई, 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

काशी हिन्दू विशविद्यालय, संगीत, कला, साहित्य एवं रंगमंचीय क्षेत्र में विश्वविद्यालय के युवा विद्यार्थियों के सकारात्मक गतिविधियों का अन्तर संकाय युवा महोत्सव‘स्पन्दन-2018’ का आयोजन की समीक्षा बैठक आज छात्र अधिष्ठाता कार्यालय में हुई। इस बैठक में सभी कार्यक्रम स्थल के समन्वयक एवं उनके सहयोगी, संस्थानो एवं सकायों के छात्र सलाहकारों के साथ स्पन्दन के सभी पहलुओं पर चर्चा एवं समीक्षा की गई। विभिन्न कार्यक्रम समन्वयकों ने कुछ कार्यक्रमों यथा नृत्य, वाद-विवाद, माइम एवं संगीत को अन्य दूसरे स्थल पर कराने एवं स्पन्दन के आखिरी दिनों में कराए जाने का सुझाव दिया। स्पन्दन का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले नेशनल युथ फेस्टिवल से पुर्व कराने हेतु भी सुझाव दिया गया। छात्र अधिष्ठाता प्रो• एम• के• सिंह ने बताया कि स्पन्दन कार्यक्रम का आयोजन एसोसिएशन आफ इंडियन युनिवर्सिटीज के नियमानुसार कराए जाते है, अतः इससे स्पन्दन में विजयी प्रतिभागियों को नेशनल युथ फेस्टिवल में भी सीधे नामित किया जा सकेगा। बैठक के दौरान स्पन्दन में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बैठक में कार्यक्रम संयोजक प्रो• जगत कुमार रॉय, छात्र अधिष्ठाता प्रो• महेन्द्र कुमार सिंह, सभी वेन्यु चेयर पर्सन -प्रो• राकेश कुमार सिंह, प्रो• जे• एस• झा, प्रो• मधु जी तपाडिया, प्रो• आर• एन• सिंह, प्रो• राजेश शाह, प्रो• अभिनव कुमार मिश्रा, प्रो• हीरा लाल प्रजापति, डॉ• नेहा पाण्डेय, डॉ• धीरेन्द्र कुमार राय, पत्रकारिता विभाग उपस्थित रहे।

https://www.indiainside.org/post.php?id=2566