देश पर छाई उग्र मौसम की स्थिति एवं अगले पांच दिनों के लिए चेतावनी



नई दिल्ली, 08 मई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

8 मई, 2018 भारतीय मानक समयानुसार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्‍त होने वाले पिछले 24 घंटों के दौरान व्‍याप्‍त मौसम

जम्‍मू एवं कश्‍मीर तथा पड़ोसी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ एवं हरियाणा तथा पडोसी क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव में पिछले 24 घंटों के दौरान निम्‍नलिखित मौसम दर्ज किया गया
जम्‍मू एवं कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड एवं पश्चिमी राजस्‍थान में कई स्‍थानों पर एवं पंजाब, हरियाणा एवं पूर्वी राजस्‍थान में छिटपुट स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम बारिश हुई।
जम्‍मू एवं कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ एवं दिल्‍ली तथा पश्चिम राजस्‍थान में आंधी-तूफान आया।

पूर्वी राजस्‍थान, हरियाणा, दिल्‍ली एवं दिल्‍ली से सटे उत्‍तर प्रदेश के कुछ स्‍थानों पर धूल भरी आंधी आई।

पिछले 24 घंटों के दौरान निम्‍नलिखित अधिकतम वायु गति दर्ज की गई है –

स्‍थान
वायु गति (किलोमीटर प्रति घंटा)
समय

चंडीगढ़
62
0840 रात्रि

अमृतसर
56
1014 रात्रि

दिल्‍ली (सफदरजंग)
64
1103 से 1106 रात्रि

दिल्‍ली (पालम)
50
1103 से 1106 रात्रि

अलीगढ़
50
0130 रात्रि

मुरादाबाद
55
0200 से 0215 रात्रि

● वर्तमान मौसम प्रणाली एवं इसका पूर्वानुमान

जम्‍मू एवं कश्‍मीर के ऊपर वर्तमान में स्थित पश्चिमी विक्षोभ के अगले 24 घंटों के दौरान पूर्व की दिशा में बढ़ने और कमजोर पड़ जाने की संभावना है।

हरियाणा एवं पड़ोसी क्षेत्रों पर निम्‍नतर स्‍तरों में एक चक्रवाती परिसंचरण हो रहा है। अगले 24 घंटों के दौरान यह पूर्व की ओर बढ़कर पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश की दिशा में जाएगा तथा उसके बाद अपेक्षाकृत कमजोर पड़ जाएगा।

देशांतर 80 डिग्री पूर्व से 24 डिग्री उत्‍तर के उत्‍तर दिशा के साथ कम दबाव का एक उत्‍तर-दक्षिणी क्षेत्र बना हुआ है। इसके अगले तीन दिनों के दौरान धीरे-धीरे पूर्व की दिशा की आरे बढ़ने की उम्‍मीद है।

एक नये पश्चिमी विक्षोभ के 13 मई के बाद पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की आशंका है।

एक निम्‍नस्‍तर चक्रवाती परिसंचरण के साथ जुड़ी एक पूर्वी धारा के अगले एक सप्‍ताह के दौरान दक्षिणी पठार के राज्‍यों को प्रभावित करने की आशंका है।

उपरोक्‍त दो प्रणालियों के प्रभाव के तहत 13 मई के बाद से एक ही साथ उत्‍तर-पश्मिी, मध्‍य, पूर्वी, पूर्वोत्‍तर एवं प्रायद्वीपीय भारत पर व्‍यापक आंधी तूफान आने की आशंका है।

● मौसम का पूर्वानुमान

हिमाचल प्रदेश एवं उत्‍तराखंड के अधिकांश स्‍थानों पर; पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ एवं दिल्‍ली के कई स्‍थानों पर; उत्‍तरी राजस्‍थान एवं पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के कुछ स्‍थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान वर्षा, आंधी तूफान आने की आशंका है, जिसके बाद इसमें उल्‍लेखनीय कमी आने की संभावना है।

अगले 4-5 दिनों के दौरान पूर्वोत्‍तर राज्‍यों एवं पश्चिमी बंगाल के कुछ हिस्‍सों और सिक्किम, ओडिशा एवं झारखंड में कई स्‍थानों पर वर्षा एवं आंधी तूफान के आने की आशंका है।

अगले पांच दिनों के दौरान दक्षिणी प्रायद्वीप के बिल्‍कुल आखिरी हिस्‍से (केरल, दक्षिणी अंतरवर्ती कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी) में कुछ स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम वर्षा होने की उम्‍मीद है। इसके 11 मई के बाद से उत्‍तर प्रायद्वीप, आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना तक विस्‍तारित होने की उम्‍मीद है।

● अगले पांच दिनों के लिए मौसम की चेतावनी

• 8 मई, 2018 के लिए वैध चेतावनी
हिमाचल प्रदेश एवं उत्‍तराखंड के कुछ स्‍थानों पर आंधी (हवा की गति 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे) एवं ओलावृष्टि के साथ आंधी-तूफान आने की आशंका है।
हरियाणा, चंडीगढ़ एवं दिल्‍ली, पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश एवं उप हिमालयी, पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम के कुछ स्‍थानों पर आंधी (हवा की गति 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे) के साथ तूफान आने की आशंका है।
जम्‍मू एवं कश्‍मीर, पंजाब, असम एवं मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं त्रिपुरा, बिहार, पश्चिमी मध्‍य प्रदेश, पूर्वी उत्‍तर प्रदेश, राजस्‍थान, तटीय एवं दक्षिण अंतरवर्ती कर्नाटक, तमिलनाडु एवं केरल में छिटपुट स्‍थानों पर तेज हवाओं के साथ आंधी तूफान आने की आशंका है।
तमिलनाडु, दक्षिण अंतरवर्ती कर्नाटक एवं केरल में कुछ स्‍थानों पर भारी वर्षा होने की आशंका है।
विदर्भ के ऊपर एक या दो क्षेत्रों में लू की स्थितियों के साथ महाराष्‍ट्र में गर्म मौसम की स्थिति बनी रहने की आशंका है।

• 9 मई, 2018 के लिए वैध चेतावनी
उप हिमालयी, पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम के ऊपर छिटपुट स्‍थानों पर आंधी (हवा की गति 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे) एवं ओलावृष्टि के साथ तूफान आने की आशंका है।
असम एवं मेघालय तथा नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं‍ त्रिपुरा के कुछ छिटपुट स्‍थानों पर आंधी (हवा की गति 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे) के साथ तूफान आने की आशंका है।
दक्षिणी अंतरवर्ती कर्नाटक के छिटपुट स्‍थानों पर तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान आने की आशंका है।
दक्षिण अंतरवर्ती कर्नाटक, तमिलनाडु एवं केरल तथा असम और मेघालय के ऊपर छिटपुट स्‍थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है।
विदर्भ के ऊपर एक या दो क्षेत्रों में लू की स्थितियों के साथ महाराष्‍ट्र में गर्म मौसम की स्थिति बनी रहने की आशंका है।

• 10 मई, 2018 के लिए वैध चेतावनी
पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों के ऊपर छिटपुट स्‍थानों पर आंधी (हवा की गति 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे) के साथ तूफान आने की आशंका है।
विदर्भ के ऊपर एक या दो क्षेत्रों में लू की स्थितियों के साथ महाराष्‍ट्र में गर्म मौसम की स्थिति बनी रहने की आशंका है।
दक्षिण अंतरवर्ती कर्नाटक, तमिलनाडु के ऊपर छिटपुट स्‍थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है।

• 11 मई, 2018 के लिए वैध चेतावनी
दक्षिण अंतरवर्ती कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्‍तर आंध्र प्रदेश के ऊपर छिटपुट स्‍थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है।
विदर्भ एवं राजस्‍थान के ऊपर एक या दो क्षेत्रों में लू की स्थितियों के साथ महाराष्‍ट्र में गर्म मौसम की स्थिति बनी रहने की आशंका है।

12 मई, 2018 के लिए वैध चेतावनी
दक्षिण अंतरवर्ती कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्‍तर आंध्र प्रदेश एवं दक्षिण ओडिशा के ऊपर छिटपुट स्‍थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है।
विदर्भ एवं राजस्‍थान के ऊपर एक या दो क्षेत्रों में लू की स्थितियों के साथ महाराष्‍ट्र में गर्म मौसम की स्थिति बनी रहने की आशंका है।

https://www.indiainside.org/post.php?id=2582