संतोष यादव, सुलतानपुर, 26 अगस्त। उत्तर प्रादेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की कार्यसमिति की बैठक शनिवार को डाकखाना स्थिति कैंप कार्यालय पर आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने किया। निज़ाम खान जिला प्रवक्ता ने बताया कि बैठक 5 सितम्बर शिक्षक दिवस की कार्यक्रम की रूपरेखा सुनिश्चित करने के लिये संगठन बुलाई थी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शिक्षक दिवस के पुनीत अवसर पर शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह ऐतेहासिक रूप से मनाया जाएगा। कार्यक्रम स्थान पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में समय 9 बजे से प्रारम्भ होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूबे के कैबिनेट मंत्री आबकारी एवं मद्य निषेध उत्तर प्रदेश शासन/प्रभारी मंत्री सुल्तानपुर होंगे। कार्यक्रम में जिले के सभी माननीय विधायक व एमएलसी, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, वित्त एवं लेखाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, पत्रकार बन्धुओ के साथ सभी शिक्षक संगठनों तथा शिक्षक शिक्षिकाओं को आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम भव्य हो जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय द्वारा सभी ब्लॉक अध्यक्ष व मंत्री अपने अपने ब्लॉक में हो चुके वर्ष 2016 में सेवानिवृत्त शिक्षकों को आमंत्रित करते हुए कार्यक्रम में उपस्थिति सुनिश्चित करने का दायित्व सौंपा गया। बैठक में जिलामंत्री हरिश्केश भानु सिंह, उपाध्यक्ष प्रशांत पाण्डेय, कोशाध्यक्ष जयप्रकाश वर्मा, उपाध्यक्ष विनोद यादव, अंजनी नन्दन पाण्डेय, राम बहादुर मिश्र, राम मगन, उदयराज वर्मा सलाहुद्दीन परवेज, महोश खान, राकेश यादव, आशुतोष पाण्डेय, शिवनारायण वर्मा, अमरदेव यादव, राजकुमार यादव आदि उपस्थिति रहे।
https://www.indiainside.org/post.php?id=259