स्वामी विवेकानन्द की 154वी जयन्ती सम्पूर्ण राष्ट्र ने उत्साह के साथ युवा दिवस के रूप में मनाया। वही हावड़ा स्थित भारतीय गुरुकुलम ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वामी विवेकानन्द की 154वी जयन्ती पर छात्र-छात्राओं सहित प्रभात फेरी निकालते हुए उत्तर हावड़ा स्थित रत्नाकर नॉर्थ पॉइंट स्कूल तक की दूरी तय की। ततपश्चात विद्यालय के सभागार में भारतीय गुरुकुलम द्वारा आयोजित स्वामी विवेकानन्द जन सेवक सम्मान समारोह का शुभारंभ हुआ। बतौर मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिलाधिकारी अंशुमन अधिकारी सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार पाण्डेय, शिखरेश घोष, उमेश राय व अन्य अतिथि मौजूद थे। विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य को महत्व देते हुए संस्था द्वारा अतिरिक्त जिलाधिकारी अंशुमन अधिकारी को स्वामी विवेकानन्द जन सेवक सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हावड़ा प्रैस क्लब के सचिव सुजीत पाल, पत्रकार आकाश पाण्डेय, अवधेश साव, बबीता जैन, सुरेन्द्र जैन, विशाल जयसवाल, सहित अन्य मौजूद थे। वही संस्था के अध्यक्ष, हावड़ा प्रैस क्लब के अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार आनन्द पाण्डेय ने मंच संचालन किया।
https://www.indiainside.org/post.php?id=26